फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Police arrested one person who threatened Bhojpuri actress Akshara Singh

Akshara Singh: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अक्षरा सिंह को धमकी देने वाला गिरफ्तार

Wed, 13 Nov 2024 07:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 13 Nov 2024 07:44 PM IST
सार

अक्षरा सिंह को धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। 11 नवंबर की रात को अभिनेत्री को फोन पर 50 लाख रुपये की मांग की गई थी, जिसके बाद उन्होंने दानापुर में एफआईआर दर्ज करा दी थी।

विज्ञापन
Police arrested one person who threatened Bhojpuri actress Akshara Singh
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से 50 लाख की रंगदारी मामले के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। इस मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को भोजपुर से गिरफ्तार किया है। फिलहाल, आरोपी को पटना ले आया गया है। इस मामले की शुरुआती जांच में कार्यक्रम के दौरान विवाद होने की बात पता चली है। 

विज्ञापन

Bollywood Actress: बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं अभिनेत्रियां, दिलकश अदाओं से करती हैं फैंस के दिलों पर राज

विज्ञापन
Trending Videos

11 नवंबर को मिली थी धमकी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोजकों की टीम के सदस्यों में से ही किसी ने अक्षरा को फोन कर रंगदारी मांगी थी। इससे पहले 11 नवंबर की रात को अक्षरा के फोन पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आई, जिसमें पहले तो उनसे गाली-गलौज की गई और फिर बाद में 50 लाख रुपये की मांग की गई। 

विज्ञापन

एफआईआर के बाद शख्स गिरफ्तार

जब अभिनेत्री ने पैसे देने से इनकार दिया तो शख्स ने उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद अक्षरा ने दानापुर थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए अब एक शख्स को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

कौन हैं अक्षरा सिंह?

अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। रवि किशन की फिल्म सत्यमेव जयते से उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने कदम रखे थे। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। अभिनय के अलावा वह गायन में भी माहिर हैं। उनके कई गाने यूट्यूब पर धमाल मचा चुके हैं। वह मशहूर शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं। इस शो में उनके खेल को काफी ज्यादा पसंद भी किया गया था।
Prabhas Movie Budget: मेगाबजट फिल्मों में नजर आएंगे प्रभास, स्पिरिट-कल्कि 2-द राजा साब-सालार सीक्वल भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed