फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Mitali Sharma Bojpuri Actress Admitted to mental Asylum after being Caught Begging Stealing in Mumbai Reports

Mitali Sharma: भीख मांगती और चोरी करती पकड़ी गईं भोजपुरी अभिनेत्री मिताली शर्मा, पागलखाने में कराया गया भर्ती

Thu, 26 Oct 2023 05:22 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 26 Oct 2023 05:22 PM IST
सार

मिताली शर्मा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित नामों में से एक थीं। अपने करियर को और ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए वह मुंबई आई थीं, लेकिन वहां उन्होंने सबकुछ खो दिया। 
 

विज्ञापन
Mitali Sharma Bojpuri Actress Admitted to mental Asylum after being Caught Begging Stealing in Mumbai Reports
मिताली शर्मा - फोटो : social media

विस्तार

किसी जमाने में भोजपुरी सिनेमा पर राज करने वाली अभिनेत्री मिताली शर्मा को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, मिताली शर्मा को मुंबई की सड़कों पर भीख मांगते और चोरी करते हुए पाया गया है। अभिनेत्री की स्थिति इतनी खराब है कि उन्होंने अपना जीवन चलाने के लिए भीख मांगने और चोरी करने का सहारा लेना पड़ा। बता दें, मिताली शर्मा किसी समय में भोजपुरी निर्देशकों की पहली पसंद हुआ करती थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने मिताली शर्मा को पागलखाने में भर्ती कराया था। 
विज्ञापन

पुलिस ने पागलखाने में कराया भर्ती
सामने आई तमाम रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि किसी जमाने में भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार मिताली शर्मा को मुंबई की सड़कों पर भीख मांगते और चोरी करते हुए देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पागलखाने में भर्ती कर दिया था। हालांकि, अब उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि मिताली शर्मा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित नामों में से एक थीं। अपने करियर को और ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए वह मुंबई आई थीं, लेकिन वहां उन्होंने सबकुछ खो दिया।
विज्ञापन

Tejas: 'तेजस' की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं कंगना रणौत, रामलला के दरबार में की पूजा-अर्चना
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार ने भी छोड़ दिया था साथ
मिताली की कहानी अपने आप में किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है। भोजपुरी सिनेमा में जब मिताली का करियर पीक पर था, तब अभिनेत्री ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए मुंबई चली गई थीं। हालांकि, वह बी-टाउन में अच्छे प्रोजेक्ट हासिल करने में असफल रहीं और कुछ प्रोजेक्ट्स के बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया था। मिताली मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली थीं और कथित तौर पर जब उन्होंने मुंबई जाने का फैसला किया था तो उनके परिवार ने भी उन्हें छोड़ दिया था।
Anurag Kashyap: द बकिंघम मर्डर्स में करीना की एक्टिंग के फैन हुए अनुराग कश्यप, बताया-बेबो की बेस्ट परफॉर्मेंस

पुलिस के साथ की थी बदतमीजी
मुंबई में काम मिलना बंद होने के बाद मिताली ने अपनी रोजी रोटी कमाने के लिए मुंबई के लोखंडवाला की सड़कों पर भीख मांगना शुरू कर दिया था। पुलिस के अनुसार, मिताली को लोखंडवाला की सड़कों पर चोरी करते हुए पकड़ा भी गया था और जब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की, तो उन्होंने भागने की कोशिश की थी। इतना ही नहीं मिताली ने उन पर हमला भी किया था। मिताली मानसिक समस्याओं से भी जूझ रही थी जिसके बाद उन्हें ठाणे में मानसिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed