{"_id":"653a46f97d9bb8857e0553ca","slug":"actress-kangana-ranaut-visits-ram-temple-in-ayodhya-ahead-of-upcoming-movie-tejas-release-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tejas: 'तेजस' की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं कंगना रणौत, रामलला के दरबार में की पूजा-अर्चना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tejas: 'तेजस' की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं कंगना रणौत, रामलला के दरबार में की पूजा-अर्चना
Thu, 26 Oct 2023 04:31 PM IST
आकांक्षा गुप्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Thu, 26 Oct 2023 04:31 PM IST
सार
कंगना रणौत ने कहा कि फिल्म 'तेजस' में मंदिर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो कि शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तेजस' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। यह फिल्म कल 27 अक्तूबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। हाल ही में 'तेजस' के प्रचार के दौरान कंगना अयोध्या में रामलला का आशीर्वाद लेने पहुंची हैं। कंगना ने अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का दौरान करने के बाद कहा कि राम मंदिर हिंदुओं के लिए सबसे बड़ा पवित्र तीर्थ स्थान बन जाएगा।
'तेजस' में मंदिर ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
कंगना रणौत ने कहा कि फिल्म 'तेजस' में मंदिर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो कि शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कंगना ने भारतीय वायु सेना के पायलट की भूमिका निभाई है। कंगना ने कहा, 'मंदिर हमारी फिल्म 'तेजस' में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। फिल्म भारतीय वायु सेना पर आधारित है और हम यहां रिलीज से पहले आशीर्वाद लेने के लिए आए हैं।'
इन सितारों के साथ हकीकत में हुईं खौफनाक चीजें
विज्ञापन
'सनातक संस्कृति का प्रतीक बनेगा राम मंदिर'
मीडिया से बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने कहा, 'ईसाइयों के लिए वेटिकन सिटी जो है, उसी तरह अयोध्या का राम मंदिर हिंदुओं के लिए सबसे बड़ा पवित्र तीर्थ स्थान बन जाएगा। हम इतना भव्य मंदिर बनता हुआ देख रहे हैं, जिसकी हिंदू सदियों से कामना करते रहे हैं। यह एक भव्य मंदिर बनेगा। ये राम मंदिर हमारे देश का भव्य चिह्न बनेगा। पूरे विश्व में हमारे सनातक संस्कृति का प्रतीक बनेगा। ये दिन 22 जनवरी को आ रहा है जब प्रधानमंत्री जी यहां आएंगे।'
कंगना ने साझा की तस्वीरें
कंगना रणौत ने अपने सोशल मीडिया पर भी इस दौरान की तस्वीरें साझा की हैं। कंगना ने कैप्शन में लिखा, 'आओ मेरे राम। वाह! मैं श्री हरि विष्णु की कृपापात्र हूं, उनकी भक्त हूं और आज मुझपे उनकी इतनी कृपा हुई कि मुझे श्री हरि विष्णु अवतार परम पूजनीय, महान धनुर्धारी, तेजस्वी योधा, तपस्वी राजा, मरियादापुरुषोत्तम श्री राम जन्मभूमि के दर्शन करने को मिले। मेरी फिल्म 'तेजस' में रामजन्मभूमि की विशेष भूमिका है, तो ऐसा मन हुआ की राम लल्ला के दर्शन करूं, धन्य भाग मेरे राम, मेरे राम, मेरे राम।'
Apurva: अपूर्वा का दमदार ट्रेलर जारी, धैर्य कारवा संग रोमांस करती दिखीं तारा, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

View this post on Instagram