Shree 420: नए पोस्टर के साथ खेसारी लाल यादव की 'श्री 420' की रिलीज डेट का एलान, छठ पर मिलेगा फैंस को तोहफा
Shree 420 Release Date: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव अपनी आगामी फिल्म 'श्री 420' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। आज शुक्रवार को उन्होंने इसकी रिलीज डेट से पर्दा हटाया है।
विस्तार
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की आगामी फिल्म है 'श्री 420'। अक्सर पर्दे पर अपने एक्शन का दम दिखाने वाले खेसारी की यह कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में वे ठग के रूप में नजर आएंगे। इस साल जुलाई में 'श्री 420' का एलान किया गया। आज शुक्रवार को फिल्म की रिलीज डेट सामने आई है।
छठ पर मिलेगा फैंस को तोहफा
खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'फिल्म ‘श्री 420’। छठ के शुभ अवसर पर आपके नजदीकी सिनेमा हॉल में खेसारी लाल यादव, मधु शर्मा, श्वेता महारा की नई फिल्म श्री 420 ऑल इंडिया रिलीज होगी'।
विज्ञापन विज्ञापन
दर्शकों ने जताई खुशी
फिल्म 'श्री 420' को मैड मूवीज के बैनर तले मधु शर्मा और समीर अफताब प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके निर्देशन की जिम्मेदारी प्रवीण कुमार गुदुरी पर है। अंशुमन सिंह फिल्म के सह-निर्माता हैं। फिल्म को संगीत कृष्णा बेदर्दी ने दिया है। प्यारे लाल यादव और कृष्णा बेदर्दी ने इसके गाने लिखे हैं। फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद दर्शक उत्साहित हैं।
Pawan Singh Wife: 'मुझे आत्मदाह के सिवा कुछ नही सूझ रहा', पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने एक्टर पर लगाए गंभीर आरोप
क्या बोले नेटिजन्स?
नेटिजन्स पोस्टर पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और लिख रहे हैं इसी तरह सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म, पोस्टर और गाने शेयर करते रहा करिए। एक यूजर ने लिखा, 'राजा भैया'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ट्रेडिंग स्टार हैं आप। पूरा सपोर्ट है आपको'। खेसारी के वर्कफ्रंट की बात करें तो मई में उनकी फिल्म 'गॉडफादर' रिलीज हुई थी। दमदार एक्शन, शानदार डायलॉग से भरपूर फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली।