फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Khesari Lal Yadav Khushi Kakkar New Bhojpuri Holi Song Ke Holi Ba released Know Details In Hindi

Khesari Lal Yadav Holi Song: खेसारी लाल यादव का नया होली सॉन्ग रिलीज, चंद घंटों में बटोर लिए लाखों व्यूज

Wed, 12 Feb 2025 12:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 12 Feb 2025 12:08 PM IST
सार

Khesari Lal Yadav Holi Song: अगले महीने होली का त्योहार है। भोजपुरी इंडस्ट्री में होली के गाने रिलीज होने शुरू हो गए हैं। सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का भी एक गाना आ चुका है।

विज्ञापन
Khesari Lal Yadav Khushi Kakkar New Bhojpuri Holi Song Ke Holi Ba released Know Details In Hindi
खेसारी लाल यादव का होली सॉन्ग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना आया है। यह दरअसल, होली स्पेशल सॉन्ग है। खेसारी के गानों को लेकर यूं भी फैंस के बीच जबर्दस्त क्रेज देखने को मिलता है, उस पर भी यह गाना तो खास है। लिहाजा, रिलीज होने के चंद घंटों में ही इसे लाखों व्यूज मिल गए हैं। आज बुधवार को रिलीज हुए गाने का टाइटल है 'के होली बा'।

विज्ञापन

Khesari Lal Yadav Khushi Kakkar New Bhojpuri Holi Song Ke Holi Ba released Know Details In Hindi
खेसारी लाल यादव का होली सॉन्ग - फोटो : वीडियो ग्रैब

कुछ घंटों में ही मिले लाखों व्यूज
खेसाली लाल यादव का यह गाना पम्मी रिकॉर्ड्स (PAMMY RECORDS) यूट्यूब चैनल पर जारी हुआ है। गाने को खेसारी लाल और खुशी कक्कड़ ने गाया है। सुनने में तो यह गाना दमदार है ही, इस पर खेसारी ने डांस भी किया है। रिलीज के महज चार घंटे में इस गाने को करीब पौने तीन लाख व्यूज मिल चुके हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

Khesari Lal Yadav Khushi Kakkar New Bhojpuri Holi Song Ke Holi Ba released Know Details In Hindi
खेसारी लाल यादव का होली सॉन्ग - फोटो : वीडियो ग्रैब

यूजर्स को पसंद आया गाना
गाने में रोमांस है, ड्रामा है और डांस का तड़का है तो होली वाला मजेदार अंदाज भी। कुल मिलाकर गाने पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'खेसारी ने हमारी होली स्पेशल बनाने का इंतजाम कर दिया'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'होली स्पेशल हिट गाना'। एक यूजर ने लिखा, 'यह गाना ट्रेंडिंग में आकर रहेगा'। 

विज्ञापन

Khesari Lal Yadav Khushi Kakkar New Bhojpuri Holi Song Ke Holi Ba released Know Details In Hindi
'रिश्ते' फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम

खेसारी की नई फिल्म मार्च में होगी रिलीज
खेसारी लाल यादव अपने गानों को लेकर लगातार चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में उनकी एक नई फिल्म का एलान हुआ है। इसका नाम है 'रिश्ते'। फिल्म का पोस्टर जारी हो चुका है। यह फिल्म 14 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें खेसारी के अलावा रति पांडे, समर्थ चतुर्वेदी, विनोद मिश्रा, संजीव मिश्रा और युगांत पांडे नजर आएंगे। इसके अलावा एक्टर की फिल्म 'डंस' का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed