Viral Video: पवन सिंह ने जन्नत जुबैर के साथ लगाए ठुमके, सुनाया दर्द भरा किस्सा; देखें वायरल वीडियो
Pawan Singh And Jannat Zubair: भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने जन्नत जुबैर के साथ ठुमके लगाए हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पवन सिंह ने प्यार से जुड़ा एक किस्सा सुनाया है।
विस्तार
प्रोमो वीडियो में जन्नत जुबैर ने भोजपुरी सितारों की निजी जिंदगी के बारे में बात की। जब बात प्यार और दिल के मामले की आई तो पवन सिंह ने एक बेहतरीन किस्सा शेयर किया।
पवन सिंह ने जन्नत जुबैर को बताया 'मुझे किसी को आई लव यू बोलने में कम से कम डेढ़ साल का वक्त लगा था। कमाल की बात तो यह है कि वह प्यार बाद में खत्म भी हो गया। मैंने जिसे भी शिद्दत से चाहा, वह आखिर में मुझे मिल नहीं पाया।'
पवन सिंह के मुंह से इस तरह की बातें सुनकर जन्नत हैरान हो गईं। सोशल मीडिया पर उनके रिएक्शन वायरल हो गए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पवन सिंह अक्सर अपनी निजी जिंदगी के बारे में कम ही बात करते हैं।
इसके बाद पवन सिंह ने अपने गाने 'राजा जी के दिलवा' पर जन्नत जुबैर के साथ ठुमके लगाए हैं। दोनों के ठुमकों ने फैंस का दिल जीत लिया है। दोनों कलाकारों का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।