फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri superstar Khesari Lal Yadav New Sad Song Ye Jaanu Mubarak Ho Shaadi released in wedding season

Khesari Lal Yadav: छोड़कर चली गई खेसारी की महबूबा! तड़प-तड़प कर रोए अभिनेता, बोले- जानू मुबारक हो शादी

Tue, 03 Dec 2024 10:49 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 03 Dec 2024 10:49 AM IST
सार

Bhojpuri Sad Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना रिलीज हो गया है। इसमें वे दिल टूटे आशिक बने नजर आए हैं।

विज्ञापन
Bhojpuri superstar Khesari Lal Yadav New Sad Song Ye Jaanu Mubarak Ho Shaadi released in wedding season
खेसारी लाल यादव - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

खेसारी लाल यादव के गानों का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। यूं तो उनके गाने ज्यादातर धूम-धड़ाके वाले होते हैं, जिनमें सुपरस्टार अपने डांस और अंदाज से गर्दा उड़ाते नजर आते हैं। लेकिन, उनका हालिया गाना काफी दर्द भरा है। खेसारी लाल यादव के इस गाने का टाइटल है, 'जानू मुबारक हो शादी'। यह गाना आज मंगलवार को यूट्यूब पर रिलीज हुआ है।

विज्ञापन

Bhojpuri superstar Khesari Lal Yadav New Sad Song Ye Jaanu Mubarak Ho Shaadi released in wedding season
खेसारी लाल यादव - फोटो : यूट्यूब

सुबक-सुबक कर रोते दिखे खेसारी
खेसारी लाल यादव का नया गाना 'अंकिता फिल्म्स' के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इसे खेसारी लाल यादव ने गाया है। गाना फिल्माया भी उन पर गया है। इसमें वे अपनी महबूबा की शादी में शामिल होते नजर आए हैं। अपने गानों पर थिरकने वाले खेसारी इस गाने में दिल टूटे आशिक बने सुबक-सुबक कर रोते नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhojpuri superstar Khesari Lal Yadav New Sad Song Ye Jaanu Mubarak Ho Shaadi released in wedding season
खेसारी लाल यादव - फोटो : यूट्यूब

यूजर्स से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया
खेसारी के इस गाने को यूजर्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फैंस लिख रहे हैं, 'खेसारी का काफी लंबे समय बाद दर्द भरा गाना आया है'। एक यूजर ने लिखा, 'खेसारी लाल का सैड सॉन्ग सीधे दिल पर लगता है'। एक यूजर ने लिखा, 'यह गाना सुनकर तो रोना आ गया। खेसारी ने एक आशिक के दिल की बात कह डाली है'।
Jimmy Shergill Best Dialogues: अदाकारी के साहेब हैं जिमी शेरगिल, ये दस डायलॉग बना देंगे अभिनेता का मुरीद

विज्ञापन

Bhojpuri superstar Khesari Lal Yadav New Sad Song Ye Jaanu Mubarak Ho Shaadi released in wedding season
खेसारी लाल यादव - फोटो : यूट्यूब

फिल्म 'डंस' में आएंगे नजर
आज मंगलवार सुबह रिलीज हुए गाने को चंद घंटों में ही करीब एक लाख व्यूज मिल चुके हैं। खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय कलाकार हैं। अभिनय के साथ-साथ अपनी गायिकी से भी वे दर्शकों के बीच छाए रहते हैं। बीते महीने नवंबर में छठ पर्व पर उनकी फिल्म 'राजाराम' रिलीज हुई। उनकी आगामी फिल्म 'डंस' है, जो अगले साल रिलीज होगी।
Amitabh Bachchan: क्या बेटे-बहू के तलाक की अफवाहों ने उड़ाई बिग बी की नींद? आधी रात को किया ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed