फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Bhojpuri Actress Suman Kumari Arrested For Forcing Women Into Prostitution by Mumbai Police

Suman Kumari: कौन है भोजपुरी अभिनेत्री सुमन कुमारी? कैसे बनीं वेश्यावृत्ति रैकेट का हिस्सा

Sat, 22 Apr 2023 05:08 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 22 Apr 2023 05:08 PM IST
सार

इस मामले में टीम ने भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन कुमारी को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि उनकी सोशल सर्विस ब्रांच ने इस ऑपरेशन को चलाया था और छापेमारी करने के बाद इस रैकेट का भंडाफोड़ किया। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Bhojpuri Actress Suman Kumari Arrested For Forcing Women Into Prostitution by Mumbai Police
सुमन कुमारी - फोटो : social media

विस्तार

सुमन कुमारी भोजपुरी जगत का जाना माना नाम हैं। सुमन की फिल्में फैंस के बीच काफी पॉपुलर होती हैं। अब हाल ही में, मुंबई पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस मामले में टीम ने भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन कुमारी को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि उनकी सोशल सर्विस ब्रांच ने इस ऑपरेशन को चलाया था और छापेमारी करने के बाद इस रैकेट का भंडाफोड़ किया। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Trending Videos

भोजपुरी अभिनेत्री सुमन कुमारी हुईं गिरफ्तार

हाल ही में, सुमन कुमारी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी वजह सेक्स रैकेट बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि सुमन काफी समय से इस रैकेट का हिस्सा रही थीं। उनका काम था कि वह लड़कियों को प्रॉस्टिट्यूशन में धकेलने का काम कर रही थीं। इस व्यापार में वह दलाल का काम कर रही थीं और काफी समय के बाद उन्हें रंगे हाथों पकड़ा गया है। पुलिस ने सुमन को अपनी कस्टडी में ले लिया है।

Ranbir Kapoor: आलिया का चप्पल उठाने पर फैंस ने की रणवीर की तारीफ, कहा- पति हो तो ऐसा

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने छापेमारी में पकड़ा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने इस ऑपरेशन को चलाया था और छापेमारी करने के बाद इस रैकेट का भंडाफोड़ किया। खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि पुलिस को मुंबई के गोरेगांव स्थित रॉयल पाम होटल में सेक्स रैकेट चलाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने अपनी प्लानिंग के तहत अपराधियों को फंसाने के लिए सुमन कुमारी नाम की एक फर्जी ग्राहक को होटल भेजा था। 

Aamir-Salman Khan: ईद पर सलमान-आमिर को साथ देख फैंस को याद आए प्रेम-अमर, कर डाली 'अंदाज अपना अपना 2' की डिमांड

विज्ञापन

कस्टमर के साथ डील करने का काम करती थीं सुमन

इसके बाद इस केस में सुमन कुमारी का नाम काफी उड़ने लगा था। इस हिसाब से वह इस जाल में फंस गई। उसने उस फेक कस्टमर के साथ डील की, जिसमें वह हर मॉडल के लिए 50 से 80 हजार रुपए की डिमांड करने लगी। पुलिस का कहना है कि सुमन उन लड़कियों को अपना शिकार बनाती थीं, जो मुंबई स्ट्रगल करने आती थीं और उन्हें पैसों की जरूरत होती थी। उन लड़कियों को फंसाकर सुमन इस धंधे का हिस्सा बना देती थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed