Namrata Malla: पिता के निधन के बाद गम में डूबीं नम्रता मल्लाह ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, फैंस ने दिया हौसला
नम्रता के पिता कृष्णा भल्ला काफी समय से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद 30 अप्रैल को उनका निधन हो गया। निधन के बाद नम्रता और उनकी बहन ने पिता का अंतिम संस्कार किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने बीते दिन बेहद ही दुखद भरी खबर साझा की। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पिता के साथ कई तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों को पोस्ट करते हुए नम्रता मल्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता कृष्णा मल्ला का निधन हो गया है। 30 अप्रैल के दिन नम्रता मल्ला के पिता ने आखिरी सांस ली। नम्रता मल्ला के पिता काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिता के निधन के बाद नम्रता मल्ला पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। फैंस उन्हें इस कठिन समय में हिम्मत बनाए रखने के लिए कह रहे हैं।
नम्रता मल्ला ने शुरुआत में अपने माता-पिता के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'मेरे पापा को आप सब की दुआओं की जरूरत है वो वेंटीलेटर पे है उनका लिवर डैमेज हो गया है। सब उनके लिए प्रार्थना करें। गेट वेल सून पापा।' वहीं दूसरे फोटो में एक्ट्रेस ने लिखा, 'गहरे दुख के साथ मैं अपने प्यारे पिता श्री कृष्णा मल्ला के निधन की सूचना देती हूं, जिनका कल रात स्वर्ग वास हो गया। मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि आप उनकी पवित्र आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। ओम शांति।'
View this post on Instagram
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: साउथ की इस हसीना संग मेरे जीवनसाथी में इश्क फरमाएंगे भोजपुरी स्टार कल्लू, यहां हो रही शूटिंग