{"_id":"641fee7a1127a68d840e3943","slug":"bhojpuri-actress-akanksha-dubey-commits-suicide-in-hotel-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या, होटल में मिला शव","category":{"title":"Bhojpuri","title_hn":"भोजपुरी","slug":"bhojpuri"}}
दुखद: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या, होटल में मिला शव
Sun, 26 Mar 2023 12:35 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:35 PM IST
सार
आकांक्षा की आत्महत्या के पीछे क्या कारण थे, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। आकांक्षा की आत्महत्या से भोजपुरी सिनेमा में शोक की लहर है।
विज्ञापन
आकांक्षा दुबे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुरी सिनेमा से दुखद खबर सामने आ रही है। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली है। अभिनेत्री का शव वाराणसी स्थित सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल से बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री वाराणसी में भोजपुरी फिल्म 'नायक' की शूटिंग कर रही थीं। अभी तक आत्महत्या का कारण बता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
मौत के कारण का नहीं हुआ खुलासा
आकांक्षा की आत्महत्या के पीछे क्या कारण थे, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। आकांक्षा की आत्महत्या से भोजपुरी सिनेमा में शोक की लहर है। आकांक्षा से पहले भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री रूबी सिंह ने 12 साल पहले मुंबई में फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद अंजलि श्रीवास्तव भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुकी हैं। आकंक्षा दुबे ने भोजपुरी सिनेमा में बहुत ही कम समय में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- इस शख्स को डेट कर रही थीं आकांक्षा दुबे
विज्ञापन
इन म्यूजिक वीडियों में किया काम
आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत राकेश मिश्रा के म्यूजिक वीडियो 'तू जवान हम लइका' से की थी। यह म्यूजिक वीडियो काफी सफल रहा था। इसके बाद आकांक्षा बुलेट पे जीजा, करवटिया जैसे कई भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी के हर सितारों के साथ काम कर चुकी हैं। आकांक्षा अब तक 'मेरी जंग मेरा फैसला', 'मुझसे शादी करोगी', 'वीरो के वीर', 'कसम पैदा करने वाली की 2' और 'ससुरा बड़ा सतावेला' जैसी कई भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
पिता की मर्जी के खिलाफ बनी थीं एक्ट्रेस
दिवंगत अभिनेत्री उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की रहने वाली हैं, लेकिन उनकी परविश और पढाई लिखाई मुंबई में ही हुई है। आकांक्षा दुबे के पिता उन्हें आईपीएस बनाना चाह रहे थे, लेकिन आकांक्षा का झुकाव शुरू से ही एक्टिंग की तरफ रहा। मुंबई में 12वीं तक पढाई करने के बाद उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा, आकांक्षा ने अपने पिता की मर्जी के खिलाफ भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री में आकंक्षा को सबसे बड़ा मौका राकेश मिश्रा के म्यूजिक वीडियो 'तू जवान हम लइका' में मिला था। इस म्यूजिक वीडियो की सफलता के बाद आकांक्षा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह कम से कम 50 से ज्यादा म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं, जिसमें उनके सबसे ज्यादा वीडियो समर सिंह के साथ हैं।