Aamrapali Dubey: क्या वाकई आम्रपाली दुबे ने मुस्लिम रीति-रिवाज से रचा ली है शादी? जानिए सामने आईं तस्वीरों का
आम्रपाली दुबे की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, वह दरअसल, अभिनेत्री की आगामी फिल्म की हैं। आम्रपाली दुबे की अगली फिल्म का नाम है 'रोजा'।
विस्तार
भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली दुबे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वे दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री का गेटअप ऐसा है कि वे मुस्लिम दुल्हन वाले मेकअप में नजर आ रही हैं। इसके अलावा आज मंगलवार को भी आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वे बुर्का पहने दिख रही हैं। इसके बाद यूजर्स पूछ रहे हैं कि क्या आम्रपाली ने निकाह कर लिया है? आइए जानते हैं सच
आम्रपाली ने खुद बताई हकीकत
आम्रपाली दुबे की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, वह दरअसल, अभिनेत्री की आगामी फिल्म की हैं। आम्रपाली दुबे की अगली फिल्म का नाम है 'रोजा'। इन दिनों वे इसी फिल्म की तैयारियों में जुटी हैं। शूटिंग के साथ-साथ वह इसका प्रमोशन भी कर रही हैं। आम्रपाली ने आज तस्वीरें शेयर कर लिखा है, 'मूवी: रोजा'।
A post shared by Aamrapali Usha Shailesh Dubey (@aamrapali1101)
यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट
आम्रपाली का यह लुक उनकी आगामी फिल्म के लिए है, लेकिन उनके फैंस को पसंद नहीं आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'सच बताऊं तो आपको इस रूप में देखकर बहुत गुस्सा आ रहा है।' एक यूजर ने लिखा, 'क्या नूर है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप तो ऐसे भी बहुत अच्छी लगती हो, फिर इसकी क्या जरूरत'।
A post shared by Aamrapali Usha Shailesh Dubey (@aamrapali1101)
कब रिलीज होगी फिल्म?
आम्रपाली दुबे की फिल्म 'रोजा' उनके अलावा अयाज खान और ज्योति मिश्रा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन इस्तियाक शेख बंटी कर रहें हैं, वहीं अमित सिंह चौहान फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म कब रिलीज होगी, फिलहाल इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Tirupati laddu controversy: कार्ति के बयान पर पवन कल्याण ने दी तीखी प्रतिक्रिया, कह दी यह बड़ी बात