{"_id":"665ec2ddf82ac936d50570ea","slug":"bhojpuri-actor-singer-manoj-tiwari-contesting-in-lok-sabha-election-2024-know-about-his-career-and-net-worth-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manoj Tiwari: गायक से अभिनेता और फिर राजनेता बने मनोज तिवारी, लोकसभा चुनाव 2024 में भी बिखेरा जलवा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Manoj Tiwari: गायक से अभिनेता और फिर राजनेता बने मनोज तिवारी, लोकसभा चुनाव 2024 में भी बिखेरा जलवा
Tue, 04 Jun 2024 10:05 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Tue, 04 Jun 2024 10:05 PM IST
सार
मनोज तिवारी इस साल भी लोकसभा चुनाव अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इससे पहले भी वे उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से भाजपा की ओर से चुनाव लड़ चुके हैं। भाजपा में शामिल होने से पहले वे समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ चुके थे।
विज्ञापन
मनोज तिवारी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गायक और अभिनेता मनोज तिवारी आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। भोजपुरी गानों से अपने करियर की शुरुआत करने वाले इस गायक के लिए यह सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। पहले गायकी फिर भोजपुरी फिल्मों में काम और उसके बाद राजनीति हर क्षेत्र में इस सितारे ने अपनी चमक बिखेरी हैं। चलिए आज हम आपको गायक से अभिनेता और अभिनेता से राजनेता बने मनोज तिवारी के बारे में कुछ अनसुनी बातें बताते हैं।
बिहार का लाला का जलवा
मनोज तिवारी का जन्म बिहार के एक छोटे से गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पूरी की है। बचपन से मनोज को गाने का शौक था। सूत्रों की मानें तो उन्होंने कॉलेज के दिनों से ही गाना शुरू कर दिया था। बाद में उनका रुझान फिल्मों की तरफ हुआ और उन्होंने एक से बढ़कर एक भोजपुरी फिल्मों में काम किया। 'ससुरा बड़ा पैसा वाला' से लेकर 'दारोगा बाबू आई लव यू' जैसी फिल्मों में उन्होंने अभिनय किया है।
Lok Sabha Election Result Live: बीजेपी से आगे चल रहीं हेमा मालिनी और कंगना, मेरठ से पीछे चल रहे अरुण गोविल
विज्ञापन
गायकी से मिली पहचान
मनोज तिवारी जब भी कोई गाना गाते हैं तो यह मान लिया जाता है कि वह गाना हिट होने वाला ही है। उन्होंने फिल्मों में काम करने के बाद भी गायकी को जारी रखा। इसी क्रम में उन्होंने अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के लिए एक लोकप्रिय गीत 'जिया हो बिहार के लाला' भी गाया। आज भी उनके दीवानों को उनका यह गाना काफी पसंद है। इसके अलावा हाल ही में आई सीरीज 'पंचायत 4' में भी उनका गाना सुनने को मिला है। इस सबके अलावा उन्होंने टीवी की दुनिया में बतौर होस्ट भी काम किया है।
चर्चा में मुंज्या की अभिनेत्री शरवरी, हद से ज्यादा बोल्ड तस्वीरें कीं साझा
अभिनेता का राजनीतिक सफर
मनोज तिवारी इस साल भी लोकसभा चुनाव अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इससे पहले भी वे उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से भाजपा की ओर से चुनाव लड़ चुके हैं। भाजपा में शामिल होने से पहले वे समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ चुके थे। इस बार मनोज तिवारी तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मनोज तिवारी की कुल संपत्ति 2022-23 के लिए दाखिल आयकर रिटर्न के मुताबिक 46.25 लाख रुपये है। वहीं मनोज तिवारी की निजी जिंदगी की बात करें तो वे दो बेटियों के पिता हैं। उन्होंने पहली शादी रानी तिवारी से शादी किया था। जिनके साथ उन्होंने आपसी सहमति से उनका तलाक ले लिया था और दूसरी शादी उन्होंने सुरभि तिवारी से की है।