फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bharat Pavilion Inaugurated at 78th Cannes Film Festival iffi 2025 poster and trailer launched

Cannes 2025: कान फिल्म फेस्टिवल में भारत पवेलियन का उद्घाटन, ‘इफ्फी 2025’ का ट्रेलर भी हुआ लॉन्च

Thu, 15 May 2025 10:08 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 15 May 2025 10:08 PM IST
सार

Cannes 2025: गुरुवार को 78वें कान फिल्म महोत्सव में भारत पवेलियन का आधिकारिक उद्घाटन किया गया। इस दौरान ‘इफ्फी 2025’ का ट्रेलर और पोस्टर भी जारी किया गया।

विज्ञापन
Bharat Pavilion Inaugurated at 78th Cannes Film Festival iffi 2025 poster and trailer launched
कान फिल्म महोत्सव में भारत पवेलियन का आधिकारिक उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

गुरुवार को 78वें कान फिल्म महोत्सव में भारत पवेलियन का आधिकारिक उद्घाटन किया गया। यह भारत के बढ़ते वैश्विक सिनेमा की ओर एक और महत्वपूर्ण कदम है। उद्घाटन के दौरान फिल्म निर्माता और इफ्फी और एनएफडीसी के निदेशक शेखर कपूर मौजूद रहें। उनके साथ अनुपम खेर और राजदूत और राजनयिक संबंधों के लिए विशेष प्रतिनिधि ऐनी-लुईस मेसाडियू भी शामिल हुए।

विज्ञापन

ऐनी-लुईस मेसाडियू ने किया स्वागत
इस दौरान अपने संबोधन में ऐनी-लुईस मेसाडियू ने कान में भारत पवेलियन का स्वागत किया। उन्होंने भारत के सिनेमाई इतिहास और सीमाओं से परे कहानियां कहने की क्षमता की प्रशंसा की। वहीं, अपने उद्घाटन भाषण में शेखर कपूर ने सिनेमा की परिवर्तनकारी शक्ति और विश्व मंच पर एक रचनात्मक शक्ति के रूप में भारत की उभरती भूमिका पर प्रकाश डाला। 


यह खबर भी पढ़ें: Nitanshi Goel: कान फेस्टिवल में नितांशी का अनोखा अंदाज, मधुबाला और श्रीदेवी समेत कई एक्ट्रेस को दिया ट्रिब्यूट

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bharat Pavilion Inaugurated at 78th Cannes Film Festival iffi 2025 poster and trailer launched
अनुपम खेर और शेखर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इफ्फी 2025 का ट्रेलर हुआ लॉन्च
समारोह में ‘इफ्फी 2025’ का पोस्टर और ट्रेलर का लॉन्च किया गया। एनएफडीसी इंडिया के फिल्म प्रमोशन के महाप्रबंधक गौतम भनोट ने कहा, ‘इफ्फी का नया पोस्टर 'कन्वर्जेंस ऑफ क्रिएटिविटी एंड टेक्नोलॉजी' का प्रतिबिंब है। भारत प्रौद्योगिकी को अपनाने और वैश्विक सामग्री निर्माण क्षेत्र में एक प्रमुख भूमिका निभाने के लिए तैयार है।’


यह खबर भी पढ़ें: Robert De Niro: 'मेरे पास ऑप्शन नहीं..मौत से क्यों डरूंगा?' रॉबर्ट डी नीरो ने क्यों दिया चौंकाने वाला बयान
विज्ञापन

अनुपम खेर ने साझा किए विचार
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने एक विशेष संबोधन दिया, जिसमें भारतीय सिनेमा के सफर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा किया। अभिनेता ने कहा, ‘मैं अपने देश से आठ साल छोटा हूं और हम साथ-साथ बड़े हुए हैं। हमने वाकई बहुत अच्छा किया है। यह मेरा कान में पहला मौका है। मैं सिनेमा के महाकुंभ में आकर बहुत खुश हूं।’

आस्था गिल ने गाया ‘सारे जहां से अच्छा’
इस अवसर पर मशहूर भारतीय गायिका आस्था गिल ने ‘सारे जहां से अच्छा’ गाकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मंच पर मार्सिले में भारत के महावाणिज्य दूतावास के रूपज्योति ब्रह्म कारजी भी मौजूद थे, जिनका सहयोग भारत-फ्रांस सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देने में सहायक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed