फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aayush Sharma film Ruslaan Teaser released know the Action Thriller movie release date here

Ruslaan Teaser: आयुष शर्मा की फिल्म 'रुस्लान' का धमाकेदार टीजर जारी, मेकर्स ने रिलीज डेट का भी किया एलान

Tue, 12 Mar 2024 01:12 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Tue, 12 Mar 2024 01:12 PM IST
सार

अभिनेता आयुष शर्मा की फिल्म 'रुस्लान' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। आयुष के अलावा टीजर में जगपति बाबू और जहीर इकबाल भी नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म के रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
Aayush Sharma film Ruslaan Teaser released know the Action Thriller movie release date here
रुस्लान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता आयुष शर्मा की आगामी फिल्म 'रुस्लान' का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में आयुष शर्मा जबर्दस्त एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। 'अंतिम' के बाद आयुष एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक्शन करते दिखेंगे। पर इस बार आयुष का यह किरदार पहले से ज्यादा दमदार नजर आ रहा है। 

विज्ञापन

इस दिन होगी फिल्म रिलीज

टीजर सामने आने के बाद से दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आयुष के अलावा टीजर में जगपति बाबू, जहीर इकबाल और सुश्री मिश्रा भी नजर आ रही हैं। मेकर्स ने फिल्म के टीजर के साथ ही इसके रिलीज डेट की भी घोषणा है। 'रुस्लान' 26 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)



Salman Khan: 'टाइगर 3' के बाद सलमान की आगामी फिल्म की हुई घोषणा, एआर मुरुगादॉस के मूवी की रिलीज डेट आई सामने
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म में दिखेंगे कई एक्शन सीक्वेंस
'रुसलान' को करण ललित बुटानी ने डायरेक्ट किया है। हाथ में गन और गिटार लिए नजर आ रहे आयुष का किरदार बेहद दमदार नजर आ रहा है। फिल्म केके राधामोहन ने प्रोड्यूस किया है। दर्शकों को फिल्म में एक के बाद एक कई एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

आयुष को एक हिट का इंतजार
वहीं, अगर आयुष के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने अपना डेब्यू 'लवयात्री' किया था। हालांकि यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर सकी थी। इसके बाद वे 'अंतिम- द फाइनल ट्रूथ' में सलमान खान के साथ नजर आए थे, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म भी फ्लॉप रही थी, लेकिन आयुष के किरदार को सराहा गया था। आयुष शर्मा को अब को एक हिट का इंतजार है। देखना होगा कि दर्शक उनकी इस फिल्म को कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed