फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bengali actress Ritabhari Chakraborty said Exploitation of women exists in local film industry

Ritabhari Chakraborty: अभिनेत्री रिताभरी ने माना मनोरंजन उद्योग में होता है शोषण, बंगाल सीएम से की ये अपील

Tue, 27 Aug 2024 12:41 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 27 Aug 2024 12:41 PM IST
सार

बंगाली अभिनेत्री रिताभरी चक्रवर्ती ने हेमा आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि स्थानिय मनोरंजन उद्योग में महिलाओं के साथ शोषण होता है। साथ ही उन्होंने बंगाल की सीएम से इस रिपोर्ट की तरह जांच कराने की मांग भी की है।
 

विज्ञापन
Bengali actress Ritabhari Chakraborty said Exploitation of women exists in local film industry
रिताभरी चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम @ritabhari_chakraborty

विस्तार

मलयालम फिल्म उद्योग में कास्टिंग काउच के मामले को उजागर करने वाली हेमा आयोग की रिपोर्ट के बाद मनोरंजन उद्योग पूरी तरह से हिल चुका है। एक के बाद एक आरोप लग रहे हैं। अब  बंगाली अभिनेत्री रिताभरी चक्रवर्ती ने इस रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि ऐसी कई रिपोर्ट उनके अपने अनुभवों से मिलती-जुलती हैं।
विज्ञापन


जांच का किया आग्रह
सोमवार रात को अभिनेत्री रिताभरी चक्रवर्ती ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया, जिसमें बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को टैग करते हुए उन्होंने हेमा आयोग की तर्ज पर इसी तरह की जांच शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘मलयालम फिल्म उद्योग में यौन शोषण को उजागर करने वाली हेमा आयोग की रिपोर्ट ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया है कि बंगाली फिल्म उद्योग इसी तरह के कदम क्यों नहीं उठा रहा है? इतनी सारी रिपोर्टें मेरे या मेरी परिचित किसी अभिनेत्री के अनुभवों से मिलती-जुलती हैं।’ सीएम को टैग करते हुए उन्होंने कहा, ममता बनर्जी जी, हम इसी तरह की जांच, रिपोर्ट और सुधार चाहते हैं।’
विज्ञापन

Farhan Akhtar Wife: फरहान अख्तर ने पत्नि शिबानी को दी जन्मदिन की खास बधाई, लिखा दिल छू लेने वाला नोट
विज्ञापन
विज्ञापन


गंदी मानसिकता के लोगों को बेनकाब करने की लगाई गुहार
अभिनेत्री ने बहुत खुलकर ना बोलते हुए उद्योग में लोगों के एक वर्ग पर अपमानजनक व्यवहार में लिप्त होने का आरोप लगाया और उन्हें बेनकाब करने की मांग की। उन्होंने कहा, ‘ऐसी गंदी मानसिकता और व्यवहार वाले नायक, निर्माता और निर्देशक अपने कार्यों के किसी भी परिणाम का सामना किए बिना काम करना जारी रखते हैं। यहां तक कि आरजी कर पीड़िता के लिए मोमबत्तियां भी जलाते देखे गए, जैसे कि वे महिलाओं को शरीर से बेहतर समझते हैं। अभिनेत्री ने इस तरह के लोगों को बेनकाब करने की बात कहते हुए कहा, ‘आइए इन दरिंदों का पर्दाफाश करें। मैं अपनी साथी अभिनेत्रियों से इन राक्षसों के खिलाफ खड़े होने का आह्वान कर रही हूं।’

सीएम से की भावुक अपील
अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘मुझे पता है कि आप अपना हिस्सा खोने या कभी कास्ट न किए जाने से डरती हैं, क्योंकि इनमें से अधिकांश पुरुष प्रभावशाली हैं। लेकिन हम कब तक चुप रहेंगे?’ सीएम से भावुक अपील करते हुए उन्होंने कहा, ‘ममता दीदी हमें अपने उद्योग में भी तुरंत ऐसी ही जांच की जरूरत है।’

पति से तलाक लेने वाली हैं आरती सिंह? अभिनेत्री ने चुप्पी तोड़ बताई सच्चाई
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed