फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   baseer ali eviction interview lashes out on tanya mittal gaurav khanna bigg boss 19

बाहर आते ही बसीर ने तान्या के गेम को किया एक्सपोज, मेकर्स पर भी साधा निशाना; जानें इंटरव्यू में क्या कुछ कहा

Tue, 28 Oct 2025 12:55 PM IST
Kiran Jain किरण जैन
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:55 PM IST
सार

Baseer Ali Eviction Interview: 'बिग बॉस 19' से हाल ही में बाहर हुए कंटेस्टेंट बसीर अली ने शो के मेकर्स पर जमकर हमला बोला है। इसके अलावा कुछ कंटेस्टेंट्स की गेम को भी उन्होंने बाहर आकर एक्सपोज किया है। पढ़ें पूरा इंटरव्यू।

विज्ञापन
baseer ali eviction interview lashes out on tanya mittal gaurav khanna bigg boss 19
बसीर अली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसीर अली ने शो से बाहर आते ही चुप्पी तोड़ दी है। बाहर निकलते ही उन्होंने अमर उजाला डिजिटल से खास बातचीत में कई चौंकाने वाले बयान दिए और शो की सच्चाई सामने रखी। उनका कहना है कि घर के अंदर सब कुछ उतना रियल नहीं था जितना दिखाया गया।
विज्ञापन


'मुझे नहीं लगता ऑडियंस ने मुझे कम वोट दिए'
एविक्शन पर बात करते हुए बसीर कहते हैं कि वह खुद भी इस नतीजे से शॉक में थे। ‘मुझे अब तक यकीन नहीं होता कि मैं एविक्ट हो गया। मुझे नहीं लगता कि ऑडियंस ने मुझे कम वोट दिए। मैंने हमेशा ऑडियंस के लिए सच्चाई से खेला। लेकिन कई बार रियलिटी शो में रियलिटी पीछे रह जाती है और नैरेटिव जीत जाता है। शायद मेरे साथ भी वही हुआ। मेकर्स का फैसला था। उनके निर्णय को कोई मना नहीं कर सकता, लेकिन दिल में सवाल जरूर हैं।’
विज्ञापन

baseer ali eviction interview lashes out on tanya mittal gaurav khanna bigg boss 19
बसीर अली - फोटो : इंस्टाग्राम-@baseer_bob
'नेहल के साथ कोई अफेयर नहीं था'
नेहल के साथ रिश्ते को लेकर उठे सवालों पर बसीर साफ कहते हैं कि उनके और नेहल के बीच किसी भी तरह का अफेयर नहीं था। ‘लोगों ने एक क्लिप देखी और पूरी कहानी बना दी। मैंने सलमान खान के सामने सबके सामने कहा था कि हमारे बीच कोई अफेयर नहीं था। हम बस एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे थे।

हां, जब नेहल ने नेशनल टीवी पर कहा कि उसे मेरे लिए फीलिंग्स हैं, तो मैंने उसे नजरअंदाज नहीं किया। मैं उसका दिल नहीं तोड़ना चाहता था। उस वक्त उसकी तबियत भी खराब थी और मैं सिर्फ एक दोस्त की तरह उसके साथ था। लेकिन मेकर्स को अगर लव एंगल दिखाना था, तो उन्होंने वही दिखाया। सच्चाई ये है कि मेरे और नेहल के बीच सिर्फ दोस्ती थी और कुछ नहीं।’

'मेरे खिलाफ घर के अंदर प्लानिंग हुई थी'
बसीर का दावा है कि शो में उनके खिलाफ पहले से कुछ तय था। ‘जब मैंने बाहर आकर देखा कि फरहाना और नेहल के बीच बातें हो रही थीं और फरहाना कह रही थी कि ...'तुम्हें बसीर को जाने नहीं देना चाहिए', तब मुझे लगा कि शायद ये सब मेरे खिलाफ प्लान किया गया था। मुझे लगा कि मेरे एविक्शन के पीछे एक सोची-समझी चाल थी। लेकिन अब मैं उस स्थिति में हूं जहां मुझे फर्क नहीं पड़ता। मैं एक सॉफ्ट और माफ करने वाला इंसान हूं। अगर किसी ने मेरे खिलाफ कुछ किया भी है, तो मैं उसे माफ कर देता हूं।’

'मैं खुद को ट्रॉफी का असली हकदार मानता था'
बसीर कहते हैं कि उन्हें हमेशा लगा कि वो ट्रॉफी के सबसे योग्य कंटेस्टेंट थे। ‘मुझे लगता था कि ट्रॉफी के लिए मैंने सबसे ईमानदारी से खेला। बाकी कई लोग अपनी इमेज पर खेल रहे थे। तान्या, गौरव खन्ना और आमाल मलिक को आगे बढ़ाने की कोशिश साफ दिखाई दे रही थी। मैं ये नहीं कह रहा कि वो टैलेंटेड नहीं हैं। लेकिन उनके लिए माहौल पहले से तैयार था। जबकि जो सच्चाई से खेलता है, उसके लिए टिके रहना मुश्किल होता है।’

'तान्या घर की सबसे बड़ी मैनिपुलेटर है'
तान्या के गेम पर खुलकर बोलते हुए बसीर ने कहा, ‘तान्या बहुत चालाक खिलाड़ी है। वो हर पल सोचती है कि क्या बोलना है, कब रोना है, कब भावुक होना है। उसकी हर हरकत कैमरे के लिए होती है। वो चाहती है कि लोग उसे स्ट्रॉन्ग और इमोशनल समझें, लेकिन असल में वो वैसी नहीं है। घर के अंदर वो ड्रामा करती है ताकि लोगों को उसकी सहानुभूति मिले। सच्चाई ये है कि तान्या सबसे बड़ी फेक इंसान है। वो अच्छी परफॉर्मर है, लेकिन ईमानदार नहीं। तान्या घर की सबसे बड़ी मैनिपुलेटर है।’

baseer ali eviction interview lashes out on tanya mittal gaurav khanna bigg boss 19
बसीर अली और नेहल चुडासमा - फोटो : एक्स
'मेरी ईमानदारी ही मेरे खिलाफ चली गई'
बसीर कहते हैं कि आज की दुनिया में सच्चाई को कमजोरी समझा जाता है। ‘मुझे हमेशा कहा गया कि थोड़ा डिप्लोमैटिक बनो, लेकिन मैं वैसा नहीं हूं। मैंने जो महसूस किया, वही कहा। लोगों ने मेरी फैमिली तक को टारगेट किया। मेरी बहन का नाम तक बीच में लाया गया। वो बहुत दुखद था। लेकिन मैंने जवाब नहीं दिया क्योंकि मैंने अपनी इज्जत से कभी समझौता नहीं किया। कई बार सच बोलना नुकसानदायक होता है, लेकिन मैं झूठ बोलकर जीतने से अच्छा, सच बोलकर हारना पसंद करता हूं।’

'सलमान सर बायस्ड नहीं हैं, वो सच्चे इंसान हैं'
सलमान खान के साथ अपने अनुभव के बारे में बसीर कहते हैं, ‘सलमान सर बहुत सच्चे और निष्पक्ष इंसान हैं। उन्होंने कभी बायस्ड व्यवहार नहीं किया। वो जो सोचते हैं, वही कहते हैं। शो को बड़ी ईमानदारी से होस्ट करते हैं। एक बार उन्होंने मेरे आउटफिट की तारीफ की थी। वो पल मेरे लिए बहुत खास था। वो सच्चे इंसान हैं और मैं हमेशा उनका सम्मान करता रहूंगा।’

यह खबर भी पढ़ें: फिर आया अभिरा और अरमान की जिंदगी में तूफान, फेक एआई वीडियो वायरल; अब क्या करेगा ये कपल?
विज्ञापन

baseer ali eviction interview lashes out on tanya mittal gaurav khanna bigg boss 19
बसीर अली - फोटो : एक्स
'मुझे स्ट्रॉन्ग और इंडिपेंडेंट लाइफ पार्टनर चाहिए'
बसीर अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करते हुए कहते हैं, ‘मैं चाहता हूं कि मेरी पार्टनर मेरी दूसरी आधी हो। अगर मैं कभी नीचे गिर जाऊं, तो वो आगे बढ़कर सब संभाल ले। मेरे लिए वही असली हमसफर है। वो आत्मविश्वासी हो, अपने विचार रखती हो और किसी से डरती न हो। मुझे वही महिलाएं पसंद हैं जो अपनी पहचान खुद बनाती हैं।’

'शादी का सपना है लेकिन वक्त अभी नहीं आया'
शादी पर बात करते हुए बसीर हंसते हुए कहते हैं, ‘अभी बिल्कुल नहीं। मैं 20 साल की उम्र से शादी का सपना देखता आया हूं। लेकिन अभी मेरा फोकस करियर और दिशा पर है। जब किस्मत और वक्त साथ आएंगे, तब शादी भी हो जाएगी।’

baseer ali eviction interview lashes out on tanya mittal gaurav khanna bigg boss 19
अमाल मलिक- बसीर अली - फोटो : इंस्टाग्राम- @jiohotstarreality
'सफर छोटा था, लेकिन मैंने अपना सपना जी लिया'
बसीर बताते हैं कि उनका सफर छोटा जरूर था, लेकिन बेहद यादगार रहा। वह कहते हैं कि उन्हें किसी बात का पछतावा नहीं है। ‘सफर छोटा था, लेकिन कोई अफसोस नहीं। मैं अपना सपना जीकर आया हूं। मैंने हर पल दिल से खेला। कभी झूठ या दिखावे का सहारा नहीं लिया। मुझे किसी बात की शिकायत नहीं है। मैं सिर ऊंचा रखकर निकला हूं और यही मेरी सबसे बड़ी जीत है।’

शो से एक साथ बाहर हुए नेहल और बसीर
बता दें बीते वीकेंड शो से दो कंटेस्टेंट्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। बसीर के अलावा नेहल चुड़ासमा भी घर से बाहर आ चुकी हैं। जहां एक तरफ नेहल के घर से बेघर होने पर ज्यादातर लोग संतुष्ट दिखाई दे रहे हैं, वहीं बसीर के आने से फैंस को बड़ा झटका लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed