फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   BAFTA added Kids Film Award and update some rules and eligibility for best film

BAFTA: बाफ्टा ने परिवार और बच्चों के अनुकूल फिल्मों के लिए जोड़ा नया पुरस्कार, कई नियमों में हुए बदलाव

Fri, 02 Aug 2024 08:08 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 02 Aug 2024 08:08 PM IST
सार

बाफ्टा ने परिवार के अनुकूल फिल्मों के लिए एक नया पुरस्कार जोड़ा है। साथ ही सर्वश्रेष्ठ फिल्म की पात्रता के लिए कुछ बदलाव भी किए गए हैं। आइए जानते हैं नए बदलाव क्या हैं?
 

विज्ञापन
BAFTA added Kids Film Award and update some rules and eligibility for best film
बाफ्टा - फोटो : इंस्टाग्राम @ bafta

विस्तार

परिवार के अनुकूल फीचर के लिए बाफ्टा ने एक नया पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए कुछ परिवर्तन किए हैं। इन बदलावों की घोषणा आज बाफ्टा ने की है। नए बदलावों के अनुसार अब 'बच्चों और पारिवारिक फिल्म पुरस्कार' किसी भी शैली की फिल्मों के लिए खुला होगा। इसे बाफ्टा ने ‘बच्चों, युवाओं और वयस्कों के लिए विशिष्ट अंतर-पीढ़ीगत अपील’ के रूप में बताया है। ‘यू’, ‘पीजी’, ‘12ए’ प्रमाणपत्र वाली फिल्में इसके लिए पात्र होंगी। यह पांच वर्षों में बाफ्टा फिल्म पुरस्कारों में जोड़ा जाने वाला पहला नया पुरस्कार है। एम्मा बेहर और डेयरड्रे हॉपकिंस ने बातचीत में कहा कि आने वाले समय में बाफ्टा के टीवी पुरस्कारों में इसी तरह के परिवार-केंद्रित पुरस्कार जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन


स्क्रीनिंग की संख्या में हुई बढ़ोत्तरी
दूसरी ओर, बाफ्टा ने अपने सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार के लिए आवश्यक न्यूनतम थियेटर स्क्रीनिंग की संख्या में भी बढ़ोत्तरी की है। पात्र फिल्मों को अब यूके में 50 व्यावसायिक स्क्रीनों पर कम से कम सात दिनों के लिए सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। इससे पहले फिल्म को पात्र होने के लिए दस स्क्रीनिंग सात दिनों के लिए जरूरी थी। इन बदलावों के बारे में एम्मा बेहर ने कहा कि इन नए नियमों के साथ हम ब्रिटिश दर्शकों तक सर्वश्रेष्ठ फिल्म दावेदारों को पहुंचा सकते हैं। 
विज्ञापन

BB OTT 3 Finale: रणवीर शौरी और सना मकबूल ने फरमाया नफरत वाला रोमांस
विज्ञापन
विज्ञापन


‘उत्कृष्ट ब्रिटिश फिल्म श्रेणी’ में भी हुए बदलाव
‘उत्कृष्ट ब्रिटिश फिल्म श्रेणी’ में पात्रता में भी कई बदलाव किए गए हैं। बाफ्टा ने एक अंक प्रणाली शुरू की है, जिससे यह निर्धारित हो सके की क्या किसी फीचर को ब्रिटिश फिल्म के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है? अब सभी प्रवेशकों को नामांकन के लिए प्रस्तुत उम्मीदवारों की राष्ट्रीयता के बारे में जानकारी प्रदान करनी होगी। इस श्रेणी के योग्य होने के लिए प्रवेशकों को अंक पैमाने पर 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। बाफ्टा ने बताया कि पुरस्कार के पारदर्शिता में सुधार करने के लिए यह नियम जोड़ा गया है। नए नियमों में कहा गया है कि यूके पासपोर्ट धारक या वह लोग जो पात्रता अवधि तक कम से कम छह साल तक यूके में स्थायी निवासी रहे हैं, वे ब्रिटिश के रूप में योग्य हैं। यदि नामांकन के लिए उम्मीदवार यूके पासपोर्ट धारक है, लेकिन यूके का निवासी नहीं है, या उम्मीदवार निवासी है, लेकिन यूके पासपोर्ट धारक नहीं है, तो उनसे ‘यूके फिल्म उद्योग के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने’ के लिए कई प्रश्न पूछे जाएंगे।

क्या-क्या हुआ अपडेट?
बाफ्टा ने बच्चों और पारिवारिक फिल्मों के लिए नया पुरस्कार जोड़ा है, जिसका उद्देश्य अंतर-पीढ़ी के दर्शकों को आकर्षित करने वाली सबसे अच्छी फिल्मों का चुनाव है।  2020 में कास्टिंग पुरस्कार की शुरुआत के बाद पांच वर्षों में बाफ्टा फिल्म पुरस्कारों में पेश की जाने वाली यह पहली नई श्रेणी है। इसके अलावा, ‘उत्कृष्ट ब्रिटिश फिल्म’ के मतदान और पात्रता में परिवर्तन, सर्वश्रेष्ठ फिल्म की पात्रता में, निर्देशक की वोटिंग में, प्रमुख अभिनेत्री, प्रमुख अभिनेता, सहायक अभिनेत्री, सहायक अभिनेता की वोटिंग में, डॉक्यूमेंट्री  के मतदान और पात्रता में, पटकथा की पात्रता में, ब्रिटिश शॉर्ट, ब्रिटिश शॉर्ट एनिमेशन की पात्रता में नए अपडेट किए गए हैं। 
Nayanthara: नयनतारा और विग्नेश ने बढ़ाया मदद का हाथ, वायनाड भूस्खलन के पीड़ितों के लिए दिल खोलकर किया दान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed