फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   bad bunny wins 11 latin billboard music awards 2025 know winners full list

लैटिन बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स में रैपर बैड बनी का दबदबा, जीते 11 सम्मान; देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

Sat, 25 Oct 2025 03:49 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 25 Oct 2025 03:49 PM IST
सार

Latin Billboard Music Awards 2025: लैटिन बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स में इस साल हर तरफ बैड बनी की ही धूम देखने को मिली। रैपर को इस दौरान एक नहीं, दो नहीं बल्कि पूरे 11 अवॉर्ड्स मिले। जानें विजेताओं की पूरी लिस्ट।

विज्ञापन
bad bunny wins 11 latin billboard music awards 2025 know winners full list
लैटिन बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स - फोटो : एक्स

विस्तार

मियामी के मंच पर इस साल लैटिन संगीत का सबसे बड़ा उत्सव देखने को मिला। साल 2025 के लैटिन बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स में जब विजेताओं की घोषणा हुई तो हर तरफ एक ही नाम सुनाई दे रहा था। वो नाम है- बैड बनी। जी हां, मशहूर रैपर बैड बनी ने एक ही रात में 11 अवॉर्ड्स जीतकर यह साबित कर दिया कि लैटिन म्यूजिक की दुनिया में वो बहुत आगे निकल चुके हैं। उनके अलावा किस-किस को अवॉर्ड मिला और किस श्रेणी में मिला, चलिए जानते हैं। 
विज्ञापन


बैड बनी को मिले कौन-कौन से अवॉर्ड्स? 
दुनियाभर में ‘टीटी मे प्रेगुंतो’ जैसे गानों के लिए पहचान बना चुके रैपर बैड बनी ने इस दौरान आर्टिस्ट ऑफ द ईयर, सॉन्गराइटर ऑफ द ईयर और टॉप लैटिन एल्बम जैसे बड़े खिताब अपने नाम किए। उनका हालिया एल्बम देबी तिरार मास फोटोज दर्शकों के बीच रिकॉर्ड तोड़ लोकप्रियता हासिल कर चुका है और अब अवॉर्ड्स ने उसकी सफलता पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन


केवल बैड बनी ही नहीं, बल्कि लैटिन म्यूजिक के दूसरे सितारे भी इस रात अपनी चमक बिखेरते नजर आए। राउ एलेजांद्रो को कई अहम श्रेणियों में फाइनलिस्ट घोषित किया गया, जिनमें आर्टिस्ट ऑफ द ईयर और टूर ऑफ द ईयर जैसी कैटेगरी शामिल थीं। वहीं, करोल जी ने भी अपने लोकप्रिय गीत 'सी आंतेस ते उबिएरा कोनोसीदो' के लिए पांच नामांकन हासिल किए और छह अवॉर्ड्स जीतकर महिलाओं के वर्ग में इतिहास रच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें प्रमुख श्रेणियों के विजेताओं की सूची-
 
अवॉर्ड श्रेणी विजेता
आर्टिस्ट ऑफ द ईयर बैड बनी
आर्टिस्ट ऑफ द ईयर (न्यू) नेटन वेगा
टूर ऑफ द ईयर शकिरा
क्रॉसओवर आर्टिस्ट ऑफ द ईयर बेनी ब्लांको
ग्लोबल 200 लैटिन आर्टिस्ट ऑफ द ईयर बैड बनी
ग्लोबल 200 लैटिन सॉन्ग ऑफ द ईयर कारोेल जी
हॉट लैटिन सॉन्ग ऑफ द ईयर बैड बनी
हॉट लैटिन सॉन्ग्स आर्टिस्ट ऑफ द ईयर (पुरुष) बैड बनी
हॉट लैटिन सॉन्ग्स आर्टिस्ट ऑफ द ईयर (महिला) कारोेल जी


शकिरा को 'टूर ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड
शकिरा, जिनकी टूरिंग स्टाइल और मंच पर उपस्थिति आज भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती है, उन्हें इस दौरान 'टूर ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड मिला। वहीं बेनी ब्लांको को क्रॉसओवर आर्टिस्ट ऑफ द ईयर का सम्मान मिला, जिन्होंने लैटिन और मुख्यधारा संगीत को आपस में जोड़ने में काफी अहम भूमिका निभाई है।


यह खबर भी पढ़ें: मां के निधन से टूटा 'तारक मेहता...' का यह अभिनेता, भावुक पोस्ट कर बोले- मिस यू माई; सह-कलाकारों ने जताया दुख

बैड बनी ने जीत के बाद क्या कहा?
इस अवॉर्ड नाइट की खास बात यह रही कि लैटिन म्यूजिक ने न सिर्फ अपनी परंपरा बल्कि आधुनिकता का भी संगम पेश किया। मंच पर जब बैड बनी ने अपनी जीत का आभार व्यक्त किया, तो उन्होंने कहा, 'ये अवॉर्ड्स सिर्फ मेरे नहीं हैं, ये उन सभी कलाकारों के हैं जो लैटिन संगीत को विश्व मंच पर ले जा रहे हैं।' वहीं इस दौरान करोल जी ने भी मंच से कहा कि लैटिन महिलाओं के लिए यह दौर नया इतिहास लिखने का है- जहां आवाजें सीमाओं से परे जा रही हैं और लैटिन बीट्स दुनिया भर में धड़कन बन चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed