मां के निधन से टूटा 'तारक मेहता...' का यह अभिनेता, भावुक पोस्ट कर बोले- मिस यू माई; सह-कलाकारों ने जताया दुख
TMKOC actor Tanmay Vekaria Mother Passed Away: शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के अभिनेता की मां का निधन हो गया है। उन्होंने अब निधन के कुछ दिन बाद अपनी मां के लिए इमोशनल पोस्ट साझा किया है।
विस्तार
तन्मय ने मां को किया याद
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- 'दुख की बात ये है कि अब मां को सिर्फ तस्वीरों में देख सकते हैं, दिल में महसूस कर सकते हैं। उन्हें गले लगाने या सामने देखने का मौका अब कभी नहीं मिलेगा। मिस यू माई, हमेशा और सदा के लिए। मुझे पता है आप ऊपर सबसे अच्छे स्थान पर हैं।'
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Tanmay Vekaria official (@tanmayvekariaofficial)
सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ वायरल
हालांकि तन्मय की मां का निधन किस कारण से हुआ और कब हुआ, यह तो फिलहाल साफ नहीं है। यह पोस्ट साझा होने के तीन दिन बाद अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तन्मय के इस दर्दभरे संदेश पर उनके फैंस, दोस्तों और ‘तारक मेहता’ के सह-कलाकारों ने कमेंट करते हुए संवेदना जताई। शो में टप्पू का किरदार निभाने वाले अभिनेता नितीश भलूनी ने भी पोस्ट पर हार्ट और फोल्डेड हैंड इमोजी के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
शो के लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं तन्मय
तन्मय वेकारिया का यह सफर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से जुड़ा हुआ है, जहां उन्होंने शुरुआत में एक छोटे से कैमियो रोल के तौर पर एंट्री ली थी। लेकिन उनके किरदार बाघा ने दर्शकों के दिलों में ऐसी जगह बनाई कि वो शो के सबसे प्यारे और लोकप्रिय पात्रों में से एक बन गए। बाघा की सादगी, ईमानदारी और मजेदार डायलॉग्स ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई।
यह खबर भी पढ़ें: कौन हैं कॉमेडियन अदिति मित्तल? एयर इंडिया से क्या है कनेक्शन; बताया दिल छू लेने वाला किस्सा
सबसे लंबा चलने वाला सिटकॉम
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ आज भारत का सबसे लंबा चलने वाला सिटकॉम बन चुका है। इस शो ने हाल ही में 4500 एपिसोड्स पूरे किए हैं। इस मौके पर शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने पूरी टीम के साथ एक ग्रुप फोटो साझा करते हुए सभी दर्शकों का धन्यवाद किया था।