फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Baba Siddique murder: Kin moves court seeking direction to cops to take Gangster Anmol Bishnoi custody

बाबा सिद्दीकी का परिवार पहुंचा कोर्ट; सलमान के घर फायरिंग केस में आरोपी बिश्नोई को कस्टडी में लेने की मांग की

Fri, 03 Jul 2026 08:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 03 Jul 2026 08:58 PM IST
सार

Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी के परिवार ने मुंबई की एक अदालत में याचिका दायर की। इसमें पुलिस को निर्देश देने की मांग की गई है कि वे एनसीपी नेता की हत्या के मामले में वॉन्टेड आरोपी अनमोल बिश्नोई को कस्टडी में ले। अनमोल, एक्टर सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी मामले में भी वॉन्टेड है।

विज्ञापन
Baba Siddique murder: Kin moves court seeking direction to cops to take Gangster Anmol Bishnoi custody
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते दिन खबर आई कि गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी मामले में आत्मसमर्पण की इच्छा जाहिर की है। उसने मुबई की विशेष मकोका अदालत में अर्जी दाखिल करते हुए निष्पक्ष सुनवाई और न्याय के हित में 2024 में सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के मामले में सरेंडर करने की मांग की है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस बीच बाबा सिद्दीकी के परिवार ने मुंबई की एक अदालत में याचिका दायर की। जानिए इसमें क्या मांग की गई है और क्या आरोप लगाए हैं? जानिए

विज्ञापन

तिहाड़ जेल में बंद है गैंगस्टर
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी (66) की 12 अक्टूबर 2024 की रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल को पिछले साल नवंबर में अमेरिका से डिपोर्ट किया गया था। इसके बाद नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने उसे गिरफ्तार किया था। वह अभी नई दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी शहजीन जियाउद्दीन सिद्दीकी ने दायर की याचिका
बाबा सिद्दीकी की बेटी शहजीन जियाउद्दीन सिद्दीकी की तरफ से दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि पुलिस 'बाहरी दबाव' के कारण अनमोल बिश्नोई को कस्टडी में लेने से बच रही है। आगे कहा गया है कि दखल देने वाले पक्ष (सिद्दीकी परिवार) को भरोसा है कि अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करने पर उन लोगों के नाम सामने आएंगे, जिनके कहने पर उसने सह-आरोपियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

विज्ञापन

याचिका में क्या लगाए आरोप?
वकील प्रदीप घरात और त्रिवनकुमार करनानी के जरिए दायर याचिका बाबा सिद्दीकी के परिवार की तरफ से कहा गया, 'बाहरी दबाव की वजह से वे बिश्नोई को कस्टडी में लेने से बच रहे हैं, जिसके तहत वे उन लोगों के नाम सामने नहीं आने देना चाहते। परिवार ने इस बात पर जोर दिया कि अनमोल बिश्नोई को अभी कोर्ट के सामने न लाने से, जबकि 27 दूसरे आरोपियों के खिलाफ पहले ही चार्ज फ्रेम हो चुके हैं, ट्रायल प्रोसेस में दोहराव होगा और कोर्ट का समय और सरकारी रिसोर्स बर्बाद होंगे। याचिका में कहा गया है कि DCB-CID (जो केस की जांच कर रही है) को बिना किसी और देरी के इस केस में अनमोल बिश्नोई की कस्टडी लेने के लिए तुरंत कदम उठाने के लिए कहा जाना चाहिए।

कब होगी अगली सुनवाई?
इस मामले की सुनवाई कर रही स्पेशल मकोका कोर्ट ने अभियोजन पक्ष से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी। कुल 27 लोगों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत हत्या और महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) की संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। अनमोल बिश्नोई और दो अन्य लोग इस मामले में  वॉन्टेड आरोपी हैं। अनमोल बिश्नोई अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में भी वॉन्टेड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed