फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Baadshah silver jubilee Shah Rukh Khan Twinkle Khanna movie completes 25 years of release know its box office

25 Years Of Baadshah: इसी फिल्म ने शाहरुख खान को बनाया इंडस्ट्री का 'बादशाह', जानिए दिलचस्प किस्से

Tue, 27 Aug 2024 07:25 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 27 Aug 2024 07:25 AM IST
सार

इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ ट्विंकल खन्ना नजर आईं। यह इकलौती फिल्म है, जिसमें ये दोनों सितारे साथ नजर आए। इनके अलावा अमरीश पुरी, जॉनी लीवर, प्रेम चोपड़ा, राखी, शरत सक्सेना और सचिन खेडेकर जैसे सितारे भी नजर आए।

विज्ञापन
Baadshah silver jubilee Shah Rukh Khan Twinkle Khanna movie completes 25 years of release know its box office
बादशाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है। उन्होंने जिस तरह की फिल्में हिंदी सिनेमा को दी हैं, वे इसके काबिल भी हैं कि उन्हें यह उपाधि दी जाए। लेकिन, सबसे पहले जिस फिल्म ने उन्हें यह उपाधि दिलाई आज उसकी 25वीं सालगिरह है। जी हां, हम बात कर रहे हैं फिल्म 'बादशाह' की। यह फिल्म 27 अगस्त 1999 को रिलीज हुई थी। आज उसकी 25वीं सालगिरह है। इस मौके पर जानते हैं इस फिल्म से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से...

विज्ञापन

शाहरुख और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी
इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ ट्विंकल खन्ना नजर आईं। यह इकलौती फिल्म है, जिसमें ये दोनों सितारे साथ नजर आए। इनके अलावा अमरीश पुरी, जॉनी लीवर, प्रेम चोपड़ा, राखी, शरत सक्सेना और सचिन खेडेकर जैसे सितारे भी नजर आए। फिल्म का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था। बाजीगर के बाद यह निर्देशक की शाहरुख के साथ दूसरी फिल्म थी।
Shraddha Kapoor: स्त्री 2 के बाद फैंस को श्रद्धा की इन फिल्मों का इंतजार, जानें लिस्ट में कौन सी फिल्में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शकों को खास पसंद नहीं आई थी फिल्म
दिलचस्प बात यह है कि जिस फिल्म से शाहरुख को इंडस्ट्री की इतनी बड़ी उपाधि मिली थी वह फिल्म रिलीज के वक्त पर्दे पर फ्लॉप हो गई थी। शाहरुख की फिल्म 'बादशाह' को उस वक्त दर्शकों ने पसंद नहीं किया लेकिन आज भी यह फिल्म टीवी पर खूब पसंद की जाती है। साल 1999 में फिल्म बादशाह रिलीज हुई थी जो उस साल की शाहरुख की पहली और आखिरी फिल्म थी। इससे पहले शाहरुख बाजीगर से लोगों का दिल जीत चुके थे।
Sikandar: 'सिकंदर' के लिए 45 दिनों का मैराथन शूट करेंगे सलमान खान? तीन महीने से अधिक समय में तैयार हुआ सेट

विज्ञापन

टीवी पर बन गई क्लासिक हिट
फिल्म बादशाह का प्रोमो को काफी पसंद भी किया गया था लेकिन जब फिल्म पर्दे पर आई तो लोगों को खास पसंद नहीं आई। पर्दे पर इसका बिजनेस औसत रहा लेकिन टीवी पर इस फिल्म को जबरदस्त टीआरपी मिली और यह एक कल्ट क्लासिक फिल्म बन गई। शाहरुख खान  क्लाइमेक्स से ठीक पहले एक सीन में अक्षय कुमार का नाम लेते हैं। रियल लाइफ में अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed