फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ayushmann Khurrana wife share photos on Marriage Anniversary writes post

दुनिया की हलचल के बीच पत्नी ने आयुष्मान को बताया ठहराव, शादी की सालगिरह पर शेयर की तस्वीरें

Sat, 01 Nov 2025 04:21 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 01 Nov 2025 04:21 PM IST
सार

Ayushmann Khurrana Marriage Anniversary: आयुष्मान खुराना की आज शादी की सालगिरह है। इस मौके पर उनकी पत्नी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं और एक बेहतरीन पोस्ट लिखी है।

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana wife share photos on Marriage Anniversary writes post
आयुष्मान खुराना, ताहिरा कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम@tahirakashyap

विस्तार

आयुष्मान खुराना अपनी फिल्म 'थामा' की वजह से सुर्खियों में हैं। इस बीच आज उनकी शादी की सालगिरह है। इस मौके पर उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दोनों की तस्वीरें शेयर की हैं और एक बेहतरीन पोस्ट लिखी है। आइए देखते हैं उनकी पोस्ट में क्या है?
विज्ञापन

ताहिरा ने शेयर की तस्वीरें
ताहिरा कश्यप ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वह दुल्हन की तरह नजर आ रही हैं। उनके पति आयुष्मान खुराना उनके माथे को चूम रहे हैं। ताहिरा ने अपने पति के सीने पर दोनों हाथ रखे हैं। एक दूसरी तस्वीर में ताहिरा कश्यप ने आयुष्मान के कंधे पर हाथ रखे हैं और दोनों सुकून के पल बिता रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap)


विज्ञापन
विज्ञापन

ताहिरा ने लिखी बेहतरीन पोस्ट
तस्वीरें शेयर करते हुए ताहिरा कश्यप ने पोस्ट में लिखा है 'कानूनी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं। 17 साल पहले इसी दिन हमारी शादी हुई थी। दुनिया की हलचल और उतार चढ़ाव के बीच तुम मेरा ठहराव हो। ऐसा लगता है जैसे आप हमेशा से ऐसे ही रहे हैं। सबसे बुरे दौर में भी आप मेरे लिए सबसे अच्छा करते रहे। आपने मेरे लिए वह किया जो कोई नहीं कर सकता, शायद कोई और नहीं करेगा।'
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana wife share photos on Marriage Anniversary writes post
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम@tahirakashyap
ताहिरा की पोस्ट पर सेलेब्स ने किए कमेंट
ताहिरा की पोस्ट को कई यूजर्स ने लाइक किया है। इस पर कई सेलेब्स ने कमेंट किए हैं। अभिनेत्री नीना गुप्ता ने लिखा 'तुम पर आशीर्वाद।' रकुल प्रीत सिंह ने लिखा 'सबसे प्यारे कपल को शुभकामनाएं।' ट्विंकल खन्ना ने दिल वाले और ताली बजाने वाला इमोजी कमेंट किया है। सोनाली बेंद्रे ने दिल वाला इमोजी कमेंट किया है।

आयुष्मान खुराना की शादी
आयुष्मान खुराना ने साल 2008 में अपनी बचपन की दोस्त, फिल्म निर्माता और पत्रकारिता की अध्यापिका ताहिरा कश्यप से शादी की थी। दोनों ने एक बेटा और एक बेटी का स्वागत किया है।

आयुष्मान खुराना का काम
आयुष्मान को आखिरी बार 21 अक्तूबर को रिलीज हुई फिल्म 'थामा' में देखा गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 111 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। वह जल्द ही फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed