फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ayushmann Khurrana Share A Picture Of His Graveyard Shift From Thama Shooting Set

Thama: आयुष्मान खुराना ने साझा की फिल्म ‘थामा’ के सेट से तस्वीर, कैप्शन ने बढ़ाया लोगों का उत्साह

Mon, 31 Mar 2025 12:36 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 31 Mar 2025 12:36 PM IST
सार

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म ‘थामा’ लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। जिसकी तस्वीरें अक्सर ही कलाकारों द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की जाती रही हैं। अब आयुष्मान ने फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर साझा की है। जानिए इस तस्वीर में क्या है खास।

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Share A Picture Of His Graveyard Shift From Thama Shooting Set
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘थामा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। ये फिल्म दिनेश विजन और अमर कौशिक के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के कलाकार अक्सर फिल्म से जुड़ी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। अब अभिनेता आयुष्मान खुराना ने फिल्म की शूटिंग के दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है।

विज्ञापन

आयुष्मान ने इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीर
आयुष्मान खुराना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म ‘थामा’ के सेट से एक तस्वीर साझा की है। ये तस्वीर शूटिंग के वक्त की है। आयुष्मान की तस्वीर में शूटिंग के उपकरण नजर आ रहे हैं, साथ ही सेट पर कई लोग भी दिखाई पड़ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ आयुष्मान ने हैशटैग थामा के साथ लिखा है ‘ग्रेवयार्ड शिफ्ट’।

विज्ञापन




यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan Movies: सिकंदर से पहले सलमान की इन फिल्मों ने भी किया निराश, कहानी से लेकर एक्टिंग सबकी हुई आलोचना

विज्ञापन
विज्ञापन

हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है ‘थामा’
इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ रश्मिका मंदाना, परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। थामा को इस साल दीवाली पर रिलीज किया जाना है। यह फिल्म ‘स्त्री’, ‘स्त्री 2’, ‘भेड़िया’ और  ‘मुंज्या’ के यूनिवर्स का ही हिस्सा है। ऐसे में संभव है कि इस फिल्म में इनमें से किसी फिल्म के किरदार का कैमियो भी नजर आ सकता है। इस फिल्म में एक वैम्पायर की कहानी दिखाई जाएगी। मेकर्स ने इसे एक खूनी लव स्टोरी करार दिया है। जिसकी कहानी दो अलग-अलग समय पर आधारित होगी।


यह खबर भी पढ़ें: Eid ul Fitr: ईद पर प्रियंका चोपड़ा ने भेजा मोहब्बत का पैगाम, सुष्मिता सेन से शूरा तक इन सेलेब्स ने भी दी बधाई

आखिरी बार ‘ड्रीम गर्ल 2’ में दिखे थे आयुष्मान
वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान खुराना आखिरी बार 2023 में आई फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ में नजर आए थे। ये 2019 में आई उनकी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ का अगला भाग थी। अब आयुष्मान ‘थामा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं रश्मिका मंदाना रविवार को रिलीज हुई सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आई हैं। हालांकि, फिल्म के शुरूआती रिव्यू उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed