फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ayushmann Khurrana penned emotional note on kishore kumar birthday javed akhtar also remembered

Ayushmann Khurrana: किशोर कुमार के लिए आयुष्मान ने लिखा भावुक नोट, जावेद अख्तर ने भी किया याद

Sun, 04 Aug 2024 09:51 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 04 Aug 2024 09:51 PM IST
सार

महान गायक किशोर कुमार की जयंती पर अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भावनात्मक नोट साझा किया है। अभिनेता के अलावा गीतकार जावेद अख्तर ने भी उन्हें याद किया है।

 

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana penned emotional note on kishore kumar birthday javed akhtar also remembered
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम @ayushmannk

विस्तार

आज यानी 4 अगस्त, 2024 को महान गायक किशोर कुमार की 95वीं जयंती है। इस अवसर पर दुनिया भर के लोगों ने उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया है। कई मशहूर हस्तियों ने दिल को छू लेने वाला संदेश लिखा। इन हस्तियों में बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता आयुष्मान खुराना का नाम भी शामिल है। आयुष्मान अभिनेता के साथ-साथ एक बेहतरीन गायक भी हैं। उन्होंने किशोर कुमार के प्रति अपना प्यार जताया। 
विज्ञापन


साझा किया भावनात्मक पोस्ट
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह किशोर कुमार के बेहतरीन गानों को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘किशोर दा के संगीत के साथ बड़े होने से दिल से गीत गाने के लिए मेरा प्यार विकसित हुआ और मैं प्रेरित हुआ। उनके गाने मेरे पूरे जीवन में आराम, खुशी और प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। हमेशा महान किशोर कुमार का आभारी रहूंगा। जन्मदिन मुबारक किशोर दा।’
विज्ञापन

SWA Awards 2024: सूरज बड़जात्या ने दिल से किया राइटर्स का सम्मान, दीपक किंगरानी को बेस्ट डायलॉग राइटर अवार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


जावेद अख्तर ने भी किया याद
दूसरी ओर दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने भी किशोर कुमार को याद करते हुए एक विशेष नोट लिखा। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘आज किशोर दा की जयंती है, मुझे आश्चर्य है कि इतने सालों बाद भी दुनिया भर के शो बिजनेस में किसी कलाकार को इतने लोग इतनी शिद्दत से याद करते हैं। किशोर दा आप जैसा ना था, ना है, ना होगा।’

आयुष्मान खुराना का वर्क फ्रंट
आयुष्मान खुराना के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अभिनेता ‘ड्रीम गर्ल 2’ नजर आए थें। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ में नजर आने वाले थे, लेकिन खबरों के मुताबिक व्यस्त शेड्यूल होने के कारण उन्होंने इस फिल्म से अपना हाथ पीछे खींच लिया है। वहीं, अभिनेता के पास कई अन्य फिल्में भी हैं। 
सिद्धार्थ की जीत पर गदगद हुईं अदिति, खास पोस्ट से दी बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed