फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ayushmann Khurrana and others participated in beach cleanliness initiative at Versova after Ganesh Visarjan

Ayushmann Khurrana: गणपति विसर्जन के बाद आयुष्मान ने की मुंबई के इस बीच की सफाई, कई दिग्गज हस्तियां भी आईं नजर

Wed, 18 Sep 2024 12:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 18 Sep 2024 12:18 PM IST
सार

न्यूज एजेंसी एएनआई की तरफ से आयुष्मान खुराना का वीडियो जारी किया गया, जिसमें वे समुद्र तट पर सफाई करते नजर आ रहे हैं। सफाई कार्य के बाद एक्टर ने अपनी सुरीली आवाज से समा बांध दिया।

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana and others participated in beach cleanliness initiative at Versova after Ganesh Visarjan
आयुष्मान खुराना - फोटो : एएनआई

विस्तार

अभिनेता आयुष्मान खुराना अपने अभिनय और गायिकी के लिए मशहूर हैं। इसके अलावा वे सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। अभिनेता आज बुधवार सुबह मुंबई के वर्सोवा बीच की साफ-सफाई कार्य में जुटे नजर आए। गणपति विसर्जन के बाद आयुष्मान खुराना ने बीच की सफाई की। इस दौरान आयुष्मान खुराना के साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Bigg Boss 18: विजेता बनने के बाद अब 'बिग बॉस 18' का हिस्सा होंगी सना मकबूल? बोलीं- क्यों नहीं...
विज्ञापन


'पानी दा रंग' गाने से बनाया माहौल
न्यूज एजेंसी एएनआई की तरफ से आयुष्मान खुराना का वीडियो जारी किया गया, जिसमें वे समुद्र तट पर सफाई करते नजर आ रहे हैं। सफाई कार्य के बाद एक्टर ने अपनी सुरीली आवाज से समा बांध दिया। उन्होंने 'पानी दा रंग' गाना गाते हुए लोगों का दिन बना दिया। गणपति विसर्जन कार्यक्रम के बाद हुए इस सफाई अभियान में आयुष्मान खुराना के साथ कई अन्य दिग्गज हस्तियां भी नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

युवाओं को किया प्रेरित
वर्सोवा बीच पर यह सफाई अभियान लोगों में पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी का भाव जगाने के मकसद से आयोजित किया गया, जिससे वे सार्वजनिक जगहों को स्वच्छ रखने के महत्व को समझ सकें। आयुष्मान खुराना ने भी इस दौरान लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने के प्रति जागरुक किया, खासकर युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा, 'मुझे बेहद खुशी है कि आप सभी यहां मौजूद हैं। कल का नेतृत्व आपके हाथों में होगा। हमारा भविष्य आपके हाथों में है'।
Jr NTR: इस तमिल निर्देशक के साथ काम करना चाहते हैं जूनियर एनटीआर, देवरा के प्रचार कार्यक्रम में जताई इच्छा

मेघना गुलजार की फिल्म में आएंगे नजर
आयुष्मान खुराना ने आगे कहा, 'आज ऐसा महसूस हो रहा है कि हमारा भारत जाग गया है। हमारे पास रहने के लिए केवल एक ही ग्रह है। हम पृथ्वी के बिना जीवित नहीं रह सकते, लेकिन पृथ्वी मनुष्यों के बिना जीवित रह सकती है'। आयुष्मान खुराना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' में नजर आएंगे। वे इसमें करीना कपूर के साथ स्क्रीन साझा करते दिखेंगे।
Alia Bhatt: पति नहीं बल्कि इस अभिनेता के साथ शानदार है आलिया भट्ट की केमिस्ट्री, खुद अभिनेत्री ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed