फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ayesha Kapoor said she was once asked by a producer to marry him if she wants to work

Ayesha Kapoor : जब आयशा कपूर ने बताया मनोरंजन की दुनिया का काला सच, एक निर्माता ने काम के बदले रखी थी ये मांग

Thu, 10 Oct 2024 03:19 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Thu, 10 Oct 2024 03:19 PM IST
सार


मनोरंजन जगत में कास्टिंग काउच को लेकर आए दिन कई तरह की बातें सामने आती रहती हैं। अब मशहूर टीवी अभिनेत्री आयशा कपूर ने भी मनोरंजन जगत में हुए अपने अनुभवों को लेकर बात की है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके सामने काम करने को लेकर कई शर्तें रखी गई थीं। 
 

विज्ञापन
Ayesha Kapoor said she was once asked by a producer to marry him  if she wants to work
आयशा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमारे देश में मनोरंजन लोगों के जीवन का अहम हिस्सा है। इस वजह से कई लोग इस क्षेत्र में बतौर कलाकार काम करने की चाहत लिए कदम रखते हैं। उनका भी सपना होता है कि वो घर-घर में अपने किरदारों की बदौलत पहचाने जाएं। हालांकि, ये मनोरंजन की दुनिया बाहर से जितनी हसीन दिखती है, अंदर से इसके कई अन्य रूप भी हैं। इस इंडस्ट्री में लोगों को सफल होने से पहले कड़ी प्रतिस्पर्धा से गुजरना पड़ता है, लेकिन उससे भी बड़ी चुनौती कुछ कलाकारों के सामने होती है, जिसे कई बार कास्टिंग काउच के नाम से जाना जाता है। कई कलाकार अब तक इसे लेकर आवाज उठा चुके हैं, इनमें से एक हैं अभिनेत्री आयशा कपूर। 

विज्ञापन


आयशा के सामने काम के बदले रखी गई थीं कई शर्तें 
फिल्म इंडस्ट्री में किसी भी कलाकार के लिए अपना करियर बनाने के लिए जरूरी होता है कि निर्माताओं का उस पर भरोसा हो और उसे काम मिले। कई बार कलाकारों के लिए काम पाना इतना सरल भी नहीं होता है, क्योंकि उन्हें इसके लिए कई बुरे अनुभवों से भी गुजरना पड़ता है। मशहूर टेलीविजन अभिनेत्री आयशा कपूर ने भी अपने करियर में तमाम बाधाओं को पार करते हुए अभिनय के क्षेत्र में अपना नाम बनाया। हालांकि, उन्हें भी मनोरंजन जगत के इस काली सच्चाई से दो चार होना पड़ा। उन्होंने कहा कि एक बार वह एक प्रोजेक्ट में काम कर रही थीं, इस दौरान निर्माता ने उनके सामने कई शर्त रखे थे। 
विज्ञापन

Sana Sayyad: शादी के तीन साल बाद मां बनीं 'कुंडली भाग्य' फेम सना सैयद, अभिनेत्री ने दिया बेटी को जन्म
विज्ञापन
विज्ञापन

'शेरदिल शेरगिल' से मिली आयशा को पहचान
टेलीविजन शो 'ऑफिस स्कैंडल' से शुरुआत करने वाली अभिनेत्री को 'शेरदिल शेरगिल' में निक्की के किरदार से प्रसिद्धि मिली।कई वेब सीरीज और टेलीविजन सीरियल में काम कर चुकीं आयशा को जीवन में सफलता का स्वाद चखने के लिए कई तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। एक पुराने इंटरव्यू में अभिनेत्री आयशा कपूर ने बताया कि उन्हें एक शो में मुख्य भूमिका दी गई थी, लेकिन प्रस्ताव के बाद उनके सामने एक बेहद चौंका देने वाला प्रस्ताव रखा गया था, जिसकी वजह से उनकी खुशी ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी थी। 
करीना कपूर ने दिखाया अपना फेस्टिव कलेक्शन
निर्माता ने रखा था शादी करने का प्रस्ताव
अभिनेत्री ने बताया था कि शो के निर्माता ने उनके सामने शर्त रखी थी कि काम पाने के लिए उन्हें उससे शादी करनी होगी। कथित तौर पर उस व्यक्ति ने उन्हें एक आलीशान जीवन का वादा भी किया था। इस पर अभिनेत्री ने यह कहते हुए प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया कि वह उससे शादी नहीं कर सकती। इसके बाद उन्हें तुरंत शो से निकाल दिया गया। इंटरव्यू में उन्होंने बताया, "मैं हमेशा से एक अभिनेत्री बनना चाहती थी, लेकिन मेरा सफर आसान नहीं था। शुरुआत में जिन लोगों से मेरा सामना हुआ, उन्होंने मुझे गुमराह किया।" बताते चलें कि आयशा कपूर को आखिरी बार ही 'सेड शी सेड' नामक एक मिनी टेलीविजन शो में देखा गया था। 
Rakul Preet Singh Birthday: रकुल प्रीत सिंह को पति जैकी ने दी जन्मदिन की खास बधाई, बोले- मेरी बीवी नंबर 1...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed