Brett Lee: कपिल शर्मा से मिलकर खुश हुए ऑस्ट्रेलियाई पूर्व गेंदबाज ब्रेट ली, कॉमेडियन से कर दिया यह खास वादा
कपिल शर्मा और 'द कपिल शर्मा शो' के सभी कलाकार लोगों को गुदगुदाना का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। अब इस शो में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली नजर आएंगे।
विस्तार
'द कपिल शर्मा शो' एक ऐसा शो है, जिसे देखने के लिए सब समय से पहले अपनी-अपनी जगह बपक लेते हैं। लोगों के दिलों- दिमाग में शो को लेकर उत्साह और बेताबी इस कदर रहती है कि वे चैनल तक बदलना पसंद नहीं करते हैं। शो के जरिए सभी को भरपूर मनोरंजन मिलता है। कपिल शर्मा और 'द कपिल शर्मा शो' के सभी कलाकार लोगों को गुदगुदाना का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। अब इस शो में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली नजर आएंगे।
ब्रेट ली ने कपिल शर्मा संग साझा की तस्वीर
द कपिल शर्मा के मेकर्स ने शो का हालिया प्रोमो रिलीज किया है, जिसे देखकर क्रिकेट फैंस के खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। दरअसल, प्रोमो में नजर आ रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली जल्द ही इस शो में नजर आने वाले हैं। यही नहीं, क्रिकेटर ने क्रिकेटर ने अपनी यात्रा से कपिल शर्मा के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है, और अगली बार मिलने पर अपनी "सिडनी बियर" साझा करने का वादा भी किया है।
See you again soon mate
— @BrettLee_58 (@BrettLee_58) May 23, 2023
As promised next time I’ll have my @SydneyBeerCo 🍻with me 🙌🏻 https://t.co/6IjDrGQI0e
"सिडनी बियर"का किया वादा
सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए ब्रेट ली ने लिखा, "आज आपको देखकर बहुत अच्छा लगा कपिल शर्मा। आपके साथ फिल्म करने में बहुत मजा आया। कपिल ने भी क्रिकेटर के पोस्ट पर तुरंत जवाब दिया और कहा, "आपके शो में वापस आना खुशी की बात है सर, बहुत मजेदार था, मुझे आपका ह्यूमर बहुत पसंद है, आपने अपनी उपस्थिति से इसे सुपर फनी बना दिया, शुक्रिया प्यार और हमेशा शुभकामनाएं। "
Bloddy Daddy Trailer Release: किलिंग मशीन बन शाहिद कपूर ने मचाया बवाल, ट्रेलर में दिखा एक्टर का खतरनाक अंदाज
तस्वीर पर यूजर्स के मिल रहे हैं प्यारे कमेंट
क्रिकेटर की इस पोस्ट पर उनके फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अरे वाह दो दिग्गज लोगों को एक साथ देखने का मौका मिलेगा।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘काफी समय के बाद एक अच्छा एपिसोड देखने को मिलेगा। एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘ब्रेट ली ने लिखा है तो वाकई में शो बेहद खास होने वाला है।’