फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Auron Mein Kahan Dum Tha Actress Tabu does not want to play young woman Role in Films I have embrace to my Age

Tabu: कम उम्र की महिला की भूमिका नहीं निभाना चाहती हैं तब्बू, 'औरों में कहां दम था' के किरदार पर भी की बात

Wed, 17 Jul 2024 02:11 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 17 Jul 2024 02:11 PM IST
सार

'औरों में कहां दम था' में तब्बू और अजय देवगन के यंग किरदारों को शांतनु माहेश्वरी और सई एम मांजरेकर ने निभाया है। तब्बू ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वह अब 30 साल की लड़की भूमिका निभाने के लिए तैयार होंगी।

विज्ञापन
Auron Mein Kahan Dum Tha Actress Tabu does not want to play young woman Role in Films I have embrace to my Age
तब्बू - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू अपनी आगामी फिल्म 'औरों में कहां दम था' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इस फिल्म में वह अभिनेता अजय देवगन के साथ नजर आएंगी। दोनों को एक बार फिर स्क्रीन पर देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक हैं। उन्होंने हाल ही में उम्र के हिसाब से किरदारों पर बात की है। उन्होंने कहा कि हाल ही में बड़ी उम्र के कलाकारों ने स्क्रीन पर युवा किरदार निभाना शुरू कर दिया। तब्बू ने कहा कि पहले जब उम्र कम होने का कॉन्सेप्ट नहीं था, तब अलग-अलग अभिनेता हीरो का युवा किरदार निभाते थे।

विज्ञापन

युवा महिला की भूमिका नहीं निभाना चाहती तब्बू

तब्बू ने हाल ही में एक बातचीत में कहा कि वह अभिनेताओं के विपरीत अब स्क्रीन पर एक युवा महिला की भूमिका नहीं निभाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें इस तरह के किरदार ऑफर हुए, तो वो नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वह अब 30 साल की लड़की भूमिका निभाने के लिए तैयार होंगी। अभिनेत्री ने स्पष्टरूप से कहा कि उनके पास अपनी उम्र को स्वीकार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। 

विज्ञापन


अनंत-राधिका की शादी में दिखीं तैमूर की नैनी, जानें क्या है कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

कम उम्र की भूमिका निभाना लग सकता है दिखावटी

'औरों में कहां दम था' में ऐसे ही प्रेमियों की कहानी दिखाई गई है, जो 23 साल बाद फिर से मिलते हैं। फिल्म में तब्बू और अजय देवगन के यंग वर्जन को दूसरे स्टार्स ने निभाया है। फिल्म में यंग किरदार में इन दोनों सितारों की जगह शांतनु माहेश्वरी और सई एम मांजरेकर नजर आएंगे। तब्बू को जब फिल्म में इस कास्टिंग चॉइस के बारे में पता चला, तो उन्हें राहत मिली। तब्बू का मानना है कि कई बार कम उम्र की भूमिका निभाना दिखावटी लग सकता है, खासकर तब जब दर्शकों को उनकी वास्तविक उम्र का पता हो।

 
इस दिन रिलीज होगी फिल्म

तब्बू ने आगे कहा कि दर्शकों ने देखा है कि वे कलाकार अब कैसे दिखते हैं। हालांकि, युवा भूमिकाएं निभाने वाले बड़े अभिनेताओं के किरदार फिल्म और उसके कॉन्सेप्ट पर निर्भर करती है। कई बार ये काफी अच्छा काम कर सकता है। मगर 'औरों में कहां दम था' के लिए उन्हें इसकी आवश्यकता नहीं थी। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी ये फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Phir Aayi Hasseen Dillruba: दिल दहलाने 'फिर आई हसीन दिलरुबा', निर्माताओं ने जारी की फिल्म की पहली झलक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed