फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   At The 77th Cannes Film Festival Bharat Pavilion inaugurated with fanfare will maximise reach of indian cinema

77th Cannes Film Festival: भारत पवेलियन का धूमधाम से हुआ उद्घाटन, बढ़ेगी भारतीय सिनेमा की पहुंच

Thu, 16 May 2024 12:43 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 16 May 2024 12:43 AM IST
सार

कान फिल्म फेस्टिवल में 15 मई को भारत पवेलियन का उद्घाटन किया गया। समारोह का नेतृत्व सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू  और फ्रांस में भारत के राजदूत,जावेद अशरफ ने किया।

विज्ञापन
At The 77th Cannes Film Festival Bharat Pavilion inaugurated with fanfare will maximise reach of indian cinema
कान फिल्म फेस्टिवल उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

विस्तार

फ्रांस में आयोजित 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल भारत के लिए काफी जादुई अनुभव देने वाला है। कई वर्गो में आधिकारिक चयन होने के अलावा कान फिल्म फेस्टिवल में आज, 15 मई को भारत पवेलियन का बहुत धूमधाम से उद्घाटन किया गया।हर साल कांस फिल्म फेस्टिवल में एफआईसीसीआई और एनएफडीसी द्वारा दुनिया को भारतीय सिनेमा से परिचित कराया जाता है। यह हमारे समृद्ध सिनेमाई विरासत को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का बेहतरीन अवसर होता है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की देखरेख में वैश्विक फिल्म बिरादरी के साथ कदमताल करने की भारत निरंतर कोशिश करता रहता है। 

विज्ञापन

At The 77th Cannes Film Festival Bharat Pavilion inaugurated with fanfare will maximise reach of indian cinema
कान फिल्म फेस्टिवल उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस भव्य उद्घाटन समारोह का नेतृत्व सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू  और फ्रांस में भारत के राजदूत,जावेद अशरफ ने किया। इस यादगार पल में कई माननीय लोग भी उपस्थित थे। इस दौरान मशहूर फिल्म निर्माता और उद्योगपति भी नजर आए। सभी भारत की समृद्ध सिनेमाई इतिहास का आनंद लेने पहुंचे थे। इनमें दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रीय फिल्म और वीडियो फाउंडेशन के अध्यक्ष थोलोआना रोज नचेके, क्रिश्चियन ज्यून, फिल्म विभाग के निदेशक, उप जनरल प्रतिनिधि, कान फिल्म महोत्सव और फिल्म निर्माता रिची मेहता भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

At The 77th Cannes Film Festival Bharat Pavilion inaugurated with fanfare will maximise reach of indian cinema
कान फिल्म फेस्टिवल उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
बढ़ेगी भारतीय सिनेमा की पहुंच

उद्घाटन के दौरान संजय जाजू ने कांस फिल्म फेस्टिवल में भारत से कई प्रोजेक्ट्स के चयन होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा भारत पवेलियन पूरी दुनिया के सामने भारतीय सिनेमा की नेटवर्किंग, परस्परता और प्रचार के केंद्र के तौर पर काम करेगा। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि पूरी दुनिया में भारतीय सिनेमा की पहुंच बढ़े, जिससे पूरी दुनिया में भारत की मौजूदगी को और सशक्त करने में मदद मिल सके। 

विज्ञापन

At The 77th Cannes Film Festival Bharat Pavilion inaugurated with fanfare will maximise reach of indian cinema
कान फिल्म फेस्टिवल उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
भारत को मिल रही पहचान 

जावेद अशरफ ने कहा कि भारत को पूरी दुनिया में आर्थिक और भू-राजनीतिक रूप में पहचान मिल रही है। अनिश्चितता से भरी दुनिया में इसकी बहुत बड़ी भूमिका है। इनके अलावा रिची मेहता नें कहा कि यह भारतीय सिनेमा के लिए बहुत महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि अगर फिल्म फेस्टिवल का यह समुदाय नहीं होता तो उनका भी कोई करियर नहीं होता। इस उद्घाटन का हिस्सा बनना उनके लिए बहुत सम्मान की बात है। भारत पवेलियन एक ऐसे मंच के तौर पर काम करता है, जो भारतीय फिल्मों के लिए वैश्विक दरवाजों को खोलता है। इससे प्रतिभाओं को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलती है और कारोबार के लिए भी नए अवसर पनपते हैं। यह बेहतरीन चर्चाओं और नेटवर्किंग सत्रों की की मेजबानी करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed