Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Assam icon Bhupen Hazarika creations showcased at World Expo in Japan

Bhupen Hazarika: जापान 'वर्ल्ड एक्सो' में दिखाई गई भूपेन हजारिका की संगीत यात्रा की झलक, रचनाएं हुईं प्रदर्शित

Wed, 03 Sep 2025 04:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 03 Sep 2025 04:47 PM IST
सार

Bhupen Hazarika: जापान में चल रहे ‘वर्ल्ड एक्सपो’ में दिग्गज गायक, गीतकार और संगीतकार भूपेन हजारिका की म्यूजिकल जर्नी से रूबरू कराया गया। उनकी कृतियों को भी 'वर्ल्ड एक्सपो' में प्रदर्शित किया गया

विज्ञापन
Assam icon Bhupen Hazarika creations showcased at World Expo in Japan
भूपेन हजारिका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जापान में चल रहे ‘वर्ल्ड एक्सपो’ में असम की सांस्कृतिक हस्ती भूपेन हजारिका की रचनाओं को प्रदर्शित किया गया। यहां दुनियाभर से पहुंचे दर्शकों के सामने दिवंगत गायक, गीतकार-संगीतकार की रचनाएं पेश की गईं। इसके अलावा उनके संगीत के सफर की झलक भी दिखाई गई।

विज्ञापन
Trending Videos

जन्म शताब्दी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक भूपने हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर एक विशेष प्रस्तुति के जरिए दर्शकों के सामने उनका संगीत का सफर दिखाया गया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार दिग्गज कलाकार की जन्म शताब्दी के अवसर पर ‘इंडिया पैवेलियन’ के बहुउद्देशीय हॉल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Romantic Movies: 2025 में रिलीज होने वाली रोमांटिक फिल्में, इन फिल्मों में दिखेगा रोमांस का जबरदस्त तड़का

विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्गज संगीतकार की कलात्मक यात्रा दिखाई गई
इस कार्यक्रम में भूपेन हजारिका की रचनात्मक विरासत और कलात्मक यात्रा को प्रदर्शित किया गया। इस शताब्दी वर्ष के दौरान संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया गया। बयान में कहा गया कि असम के सांस्कृतिक कलाकारों ने उनके गीतों की गहराई, उनकी रचनाओं की खास शैली और उनकी आर्टिस्टिक विजन पर प्रकाश डाला, जो राज्य की प्राकृतिक खूबसूरती, सांस्कृतिक जीवंतता और यूनिवर्सल ह्यूमनिज्म को झलक पेश करती हैं। 

विज्ञापन

जापान के साथ था घनिष्ठ रिश्ता
सांस्कृतिक दल ने उनके कुछ सबसे आइकॉनिक गानों, जिनमें 'महाबाहु ब्रह्मपुत्र', 'मोई एति जजाबोर' और 'मनुहे मनुहोर बेबे' शामिल हैं, की नृत्य प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीं। बयान में कहा गया है कि इस कार्यक्रम में जापान के साथ-साथ दुनिया के अन्य हिस्सों के दर्शकों ने भी हिस्सा लिया। इसमें कहा गया है कि भारत रत्न से सम्मानित हजारिका का जापान के साथ घनिष्ठ रिश्ता था। उन्होंने कई अवसरों पर उस देश का दौरा किया और वहां के लोगों के साथ मधुर रिश्ते बनाए।

2011 में दुनिया को कह दिया अलविदा
बता दें कि भूपेन हजारिका का जन्म 8 सितंबर 1926 को हुआ था। निधन 5 नवंबर 2011 को हुआ। हजारिका असम के बहुमुखी प्रतिभा के गीतकार, संगीतकार और गायक थे। इसके अलावा वे असमिया भाषा के कवि, फिल्म निर्माता, लेखक और असम की संस्कृति और संगीत के अच्छे जानकार भी रहे थे। वे भारत के ऐसे विलक्षण कलाकार थे जो अपने गीत खुद लिखते थे, संगीतबद्ध करते थे और गाते थे। उन्हें दक्षिण एशिया के श्रेष्ठतम जीवित सांस्कृतिक दूतों में से एक माना जाता है। उन्होंने कविता लेखन, पत्रकारिता, गायन, फिल्म निर्माण आदि अनेक क्षेत्रों में काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed