फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ashutosh Gowariker play character of detective Ramakant S Kulkarni in sony liv upcoming series Manvat Murders

Ashutosh Gowariker: ‘मानवत मर्डर्स’ में रमाकांत एस कुलकर्णी की भूमिका निभाएंगे आशुतोष, झकझोर देगी कहानी

Fri, 20 Sep 2024 10:50 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 20 Sep 2024 10:50 AM IST
विज्ञापन
Ashutosh Gowariker play character of detective Ramakant S Kulkarni in sony liv upcoming series Manvat Murders
आशुतोष गोवारिकर - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनी लिव एक मनोरंजक क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘मानवत मर्डर्स’ लेकर आ रही है। यह सीरीज 70 के दशक में देश को झकझोर देने वाली सबसे भयानक घटनाओं को दिखाएगी। आशीष बेंडे द्वारा निर्देशित इस शो में आशुतोष गोवारिकर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जो प्रतिष्ठित सीआईडी जासूस रमाकांत एस कुलकर्णी की भूमिका अदा करेंगे, जिन्हें भारत के शेरलॉक होम्स के रूप में भी जाना जाता है।
विज्ञापन


दिल दहला देने वाली हत्याओं की गुत्थी सुलझाते दिखेंगे आशुतोष
इस सीरीज में गोवारिकर एक अनूठी भूमिका निभाते नजर आएंगे, जो शांत और संयमित होने के साथ-साथ अत्यधिक समझदार भी हैं। उनका किरदार इतिहास के कुछ सबसे जटिल मामलों को सुलझाते हुए नजर आएगा। यह सीरीज 1970 के दशक के दौरान ग्रामीण महाराष्ट्र में दिल दहला देने वाली विचित्र हत्याओं की एक सीरीज को सुलझाने के उनके प्रयासों को उजागर करेगी। आशुतोष गोवारिकर कहते हैं, ‘मैं बेहद सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं कि मुझे बॉम्बे सीआईडी के पुलिस अधिकारी रमाकांत एस. कुलकर्णी का किरदार निभाने के लिए चुना गया, जो आज दर्शकों के सामने पेश किए जाने के बिल्कुल हकदार हैं। उन्होंने कई ऐसे मामलों को सुलझाया जो अनसुलझे रह जाते, जिनमें कुख्यात मानवत हत्याएं भी शामिल हैं।’ 
विज्ञापन

Dalljiet Kaur: पति की कथित गर्लफ्रेंड से दलजीत की हुई नोकझोंक, अभिनेत्री ने अपनी सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
विज्ञापन
विज्ञापन


एस कुलकर्णी के तौर-तरीकों से होगा केस हल
गोवारिकर आगे कहते हैं कि उन्हें भारत के शेरलॉक होम्स के रूप में जाना जाता था। उनकी आत्मकथा, ‘फुटप्रिंट्स ऑन द सैंड्स ऑफ क्राइम’ ने उनके काम करने की प्रक्रिया, बारीकियां, संदिग्धों से निपटने और उनसे कबूल करवाने के तरीके और बहुत कुछ चौंकाने वाली जानकारी दी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)



को-एक्टर्स के साथ काम करके खुस हैं गोवारिकर
आशुतोष गोवारिकर ने अपने को-एक्टर्स के बारे में कहते हैं, ‘इस शो का एक और रोमांचक पहलू कई वर्षों के बाद मकरंद अनासपुरे और मेरी दो पसंदीदा अभिनेत्रियों  सोनाली कुलकर्णी और साईं ताम्हणकर के साथ काम करना था। उनके साथ काम करना अभिनय में क्रैश कोर्स की तरह था। मैं निर्देशक आशीष के साथ जुड़ने के लिए भी उत्साहित था।’
Squid Game-Luck: 'लक' से कॉपी की गई है 'स्क्विड गेम'? अब खुद सोहम शाह की फिल्म पर लगा कंटेंट चोरी का आरोप!
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed