अशनूर कौर बिग बॉस 19 से हुईं बेघर, जाते वक्त फूट-फूटकर कर रोईं; नेटिजंस बोले- ‘सबसे गलत एविक्शन’
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले से एक हफ्ते पहले अशनूर कौर घर से बेघर हो गईं हैं। उनके जाने पर कुछ नेटिजंस इसे बेहद गलत एविक्शन बता रहे हैं। जानिए क्या बोले यूजर्स।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रियलिटी शो बिग बॉस 19 अपने ग्रैंड फिनाले से बस एक हफ्ते दूर है। उससे पहले अशनूर कौर घर से बाहर हो गई हैं। उनकी एक गलती उनपर भारी पड़ गई और उनका खिताब जीतने का सपना टूट गया। इस एविक्शन के बाद अशनूर बेहद भावुक हो गईं, जिसके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस एविक्शन के बाद नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जहां कुछ इसे सही तो कुछ इसे सबसे खराब फैसला बता रहे हैं।
तान्या को मारना अशनूर को पड़ा भारी
बीते कुछ दिनों पहले बिग बॉस 19 में अशनूर कौर ने एक टास्क के दौरान तान्या मित्तल पर लकड़ी से वार कर दिया था। इसकी कई प्रतियोगियों ने भी आलोचना की थी। शनिवार को शो के वीकएंड का वार में होस्ट सलमान खान ने अशनूर को इस गलती पर खूब डांट लगाई। साथ ही कहा की लोगों से मारपीट करने वालों की इस घर में जगह नहीं है। इसलिए उन्हें बिग बॉस से बेघर करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन विज्ञापन
शो से जाते वक्त रो पड़ीं अशनूर कौर
बिग बॉस 19 के घर से जाते समय अशनूर कौर फफक कर रो पड़ीं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सभी कंटेस्टेंट अपना अच्छा खेल खेलें। वहीं अशनूर इतनी भावुक थीं कि उन्होंने कहा कि उनके पास चीजों को बयां करने के लिए ज्यादा शब्द नहीं हैं।
It’s karma time for her ..! Not feeling bad for Ashnoor Kaur ..! not even for once she said #AbhishekBajaj was more deserving then her earlier ..!
— DestinY (@DestinyyyBoss) November 29, 2025
She intentionally h!t Tanya n wasn’t even sorry not accepted ..!#BiggBoss19 pic.twitter.com/bFgkV26T21
The way she said that " mujhe journey video dekhna tha " really breaks my heart yar 😭 she is so sensitive yar 😭 #BigBoss19 is so biased !
— Forpinks 💗 (@stay_with__me__) November 29, 2025
ASHNOOR DESERVED FAIR PLAY
BAJAJ X KAUR RULED BB19 #Abhinoor #AshnoorKaur #AbhishekBajaj pic.twitter.com/BhNRFwZmi1
@Kashish710
— 𝘽𝙚𝙡𝙦𝙚𝙨𝙨 ♥︎ (@SiBelle_22) November 29, 2025
How is Ashnoor Kaur's eviction related to #GauravKhanna . We GK fans have expressed our emotions for her unfair eviction but how can you go so down to downgrade Gaurav.
Have your eyes checked once , see how much broken Gaurav is #BB19#KhannaKaKhaandaan… https://t.co/262eFy8ICe pic.twitter.com/OUp4l8bunG
यह खबर भी पढ़ें: जब एक प्रशंसक ने सिद्धांत चतुर्वेदी को समझा कॉमेडियन, कह डाली मन की बात; अभिनेता रह गए हक्का-बक्का
नेटिजंस ने दी तरह-तरह की प्रतिक्रयाएं
अशनूर कौर के एविक्शन के बाद नेटिजंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'सबसे अच्छा फैसला होस्ट ने लिया।' वहीं दूसरे यूजर ने गुस्से में बोला- 'ये गलत एविक्शन था।' एक और यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'सही फैसला तान्या को कॉपी करने के अलावा कुछ नहीं कर रही थी।' इसके अलावा अन्य यूजर्स कह रहे हैं कि उन्होंने तान्या के साथ बहुत गलत किया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.