फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Siddhant Chaturvedi shares an incident when fan was mistaken him as a stand-up comedian Samay Raina

जब एक प्रशंसक ने सिद्धांत चतुर्वेदी को समझा कॉमेडियन, कह डाली मन की बात; अभिनेता रह गए हक्का-बक्का

Sun, 30 Nov 2025 12:49 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 30 Nov 2025 12:49 AM IST
सार

Siddhant Chaturvedi: हाल ही में अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने एक किस्सा साझा किया, जब उन्हें एक प्रशंसक ने कॉमेडियन समझ लिया था। 

विज्ञापन
Siddhant Chaturvedi shares an incident when fan was mistaken him as a stand-up comedian Samay Raina
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने एक मजेदार किस्सा बताया। उन्होंने कहा कि केरल में एक प्रशंसक उन्हें ऐसा मिला, जिसकी बातें सुन वह दंग रह गए। आपको बताते चलें कि उसने अभिनेता को स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना समझ लिया था। चलिए जानते हैं आखिर क्या हुआ था पूरा वाकया। 

विज्ञापन

'मैं आपका बहुता बड़ा फैन हूं'
पीटीआई की खबर के मुताबिक सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने साथ ही हुई एक अजीब घटना का जिक्र किया। अभिनेता ने कहा, ‘मैं केरल से वापस आ रहा था, मैंने सोचा कि यहां मुझे कौन जानता होगा। अचानक, एक आदमी मेरे पास आया और बोला- मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं और मैंने आपके सारे शोज देखे हैं। जब उसने ऐसा कहा तो मैं एक्साइटेड हो गया और उसे धन्यवाद बोला। फिर वह बोला- क्या मैं एक सेल्फी ले सकता हूं? मैंने कहा, ‘हां’।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: ‘क्रिएटिविटी की जगह नहीं ले सकता एआई’, जावेद अख्तर बोले- सिर्फ डेटा पर आधारित है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
विज्ञापन
विज्ञापन


‘भाई समय रैना’
अभिनेता ने आगे बताते हुआ कहा कि उसने बोला- ‘आपका शो क्यों बंद हो गया?, मुझे लगा कि वह ‘इनसाइड एज 3’ की बात कर रहा है। फिर उसने कहा- आपको फिर से एक शो लाना चाहिए, वह सच में बहुत अच्छा और मजेदार था। मैं कन्फ्यूज हो गया। किसी को ‘इनसाइड एज’ फनी कैसे लग सकता है? मुझे लगा शायद उसका टेस्ट अलग है। मैं उसे दूर से देख रहा था। वह अपने दोस्त के पास गया और बोला, भाई, समय रैना।’ यह सुनते ही एक्टर चौंक गए।

'दो दिवाने सहर में' होगी सिद्धांत की अगली फिल्म
सिद्धांत चतुर्वेदी की आगामी फिल्म 'दो दिवाने सहर में' है, जो 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें अभिनेता के साथ मृणाल ठाकुर भी नजर आएंगी। फिल्म 'दो दीवाने सहर में' का निर्देशन रवि उदयवार कर रहे हैं। इसे जी स्टूडियो और संजय लीला भंसाली के बैनर तले बनाया जा रहा है। इसके निर्माता संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश बंसल और भरत सिंह रंगा हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed