फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ashnoor kaur and tanya mittal fight with each other bigg boss 19 new promo released

बिग बॉस 19 के घर में मचा हड़कंप, अशनूर कौर और तान्या मित्तल में हुई हाथापाई; देखें प्रोमो

Thu, 27 Nov 2025 12:29 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 27 Nov 2025 12:29 AM IST
सार

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 जैसे-जैसे अपने ग्रैंड फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। वैसे-वैसे शो में बवाल भी बढ़ता जा रहा है। हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें तान्या-अशनूर में जबरदस्त भिड़त हो रही है। 

विज्ञापन
Ashnoor kaur and tanya mittal fight with each other bigg boss 19 new promo released
बिग बॉस 19 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रियलिटी शो बिग बॉस 19 का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें तान्या मित्तल और अशनूर कौर में बहस होते-होते बाद बहुत ज्यादा बढ़ गई। इतना कि दोनों में हाथापाई की नौबत आ गई। इससे घर में हड़कंप मच गया। देखें प्रोमो। 

विज्ञापन

तान्या और अशनूर में पहले हुई बहस
शो के नए प्रोमो की शुरुआत में देखा जाता है कि तान्या मित्तल, अशनूर कौर को कहती हैं, ‘तुम्हारी असलियत तो पूरा भारत देख रहा है।’ इस पर अशनूर कहती हैं, ‘झूठी बातें लोगों को मत बताओ।’ फिर तान्या ने कहा- ‘मारने के बाद तुमने सॉरी तक नहीं बोला।’ इसके जवाब में अशनूर ने बोला- ‘मैं किस बात कि तुमको सॉरी कहूं तान्या।’

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


तान्या और अशनूर में हुई हाथापाई
इसके बाद आगे प्रोमो में देखा जाता है कि अशनूर कौर किसी प्रकार की एक्सरसाइज कर रही होती हैं। तभी तान्या आकर कुछ छेड़छाड़ करती हैं। फिर अशनूर उन्हें जोर से धक्का दे देती हैं। इसपर तान्या ने कहा- 'अगर इस तरह मारोगी, तो कोई इज्जत नहीं देगा।' इसके जवाब में अशनूर ने कहा- 'तुम्हारी कोई इज्जत नहीं करेगा।' फिर तान्या ने पलटकर बोला- 'मेरी बहुत इज्जत है, कभी बाहर आकर देखना।' इसपर अशनूर कहती हैं कि बाहर आने की धमकियां लोग तभी देते हैं, जब वह अंदर कुछ नहीं कर पाते।

यह खबर भी पढ़ें: 'बिग बॉस 19' से बाहर आने के बाद कुनिका ने किए कई खुलासे, बताया- किसे देखती है विनर; तान्या पर कही बड़ी बात

बिग बॉस 19 में इन प्रतियोगियों में है टक्कर
बिग बॉस 19 में इस वक्त आठ प्रतियोगी बचे हैं, जिसमें गौरव खन्ना फाइनल में पहुंच चुके हैं, क्योंंकि उन्होंने टिकट टू फिनाले टास्क जीतकर खिताब के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। अब फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, प्रणीत मोरे, अशनूर कौर, शहबाज बदेशा और मालती चाहर के बीच फिनाले में पहुंचने की टक्कर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed