Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ashish Shelar assures Bollywood's safety in Mumbai amid tiger shroff incident

‘यहां डरना मना है’: टाइगर हमले के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा पर बोले आशीष शेलार, कहा- ‘किसी से डरने की जरूरत नहीं’

Thu, 12 Nov 2026 05:08 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 12 Nov 2026 05:08 PM IST
सार

  • टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी होने के बाद से ही सितारों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
  • इसी बीच महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि सेलेब्स को डरने की कोई जरूरत नहीं है।
  • मंत्री के मुताबिक पुलिस प्रशासन अपना काम कर रहा है और बॉलीवुड पूरी तरह सुरक्षित है।

विज्ञापन
Ashish Shelar assures Bollywood's safety in Mumbai amid tiger shroff incident
आशीष शेलार, टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते दिनों टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद से ही सेलेब्स अपनी सुरक्षा को लेकर काफी सजग हो गए हैं। वहीं महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने फिल्मी हस्तियों को सुरक्षा का आश्वासन दिया है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मुद्दे पर बात की। 

विज्ञापन

सुरक्षा पर क्या बोले आशीष शेलार? 
गुरुवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र से मंत्री आशीष शेलार ने कहा, ‘मुंबई पुलिस सक्षम है और पुलिस व्यवस्था ने इस पर काम किया है। हमें यह पता लगाना होगा कि ये एआई-जनरेटेड कॉल कहां से आ रहे हैं, क्या ये सिर्फ खोखली बातें हैं और असली मुद्दे क्या हैं, और फिर हमें दोषियों को पकड़ना होगा। बॉलीवुड इस समय पूरी तरह सुरक्षित है। महाराष्ट्र सरकार ने आश्वासन दिया है। सरकार मुंबई पुलिस से भी यही उम्मीद करती है और वे वास्तव में अपना काम कर रहे हैं।’

विज्ञापन
Trending Videos

Ashish Shelar assures Bollywood's safety in Mumbai amid tiger shroff incident
आशीष शेलार, मंत्री, महाराष्ट्र - फोटो : ANI

शेलार ने कहा पुलिस कर रही कार्यवाही 
आगे आशीष शेलार ने कहा कि ‘यहां डरना मना है, मैं बस इतना ही कह सकता हूं। दोषियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।’ इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड जगत के सदस्यों से भी डर के आगे न झुकने की अपील की और दोहराया कि महाराष्ट्र सरकार मुंबई पुलिस से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपेक्षा करती है और पुलिस प्रशासन इस दिशा में काम कर रहा है। 

हमले के बाद टाइगर से मिले थे
बीते 18 अक्तूबर को टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद आशीष शेलार ने अभिनेता से मुलाकात भी की थी। उस वक्त उन्होंने कहा था, ‘टाइगर श्रॉफ से मिलकर जुहू में हुई दुर्भाग्यपूर्ण गोलीबारी की घटना के बाद उनका हालचाल पूछा। हमारे समाज में हिंसा की ऐसी घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने और शक्ति की कामना करता हूं।’

विज्ञापन

Ashish Shelar assures Bollywood's safety in Mumbai amid tiger shroff incident
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले महीने हुआ अभिनेता पर हमला 
मुंबई के जुहू इलाके में पिछले महीने टाइगर के साथ यह गोलीबारी की घटना हुई थी। 18 अक्तूबर को जब बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ एक फुटबॉल क्लब से बाहर निकल रहे थे तब आरोपियों ने अभिनेता की कार पर गोलियां चलाई थीं। हालांकि, इस हमले में अभिनेता को गोली नहीं लगी, लेकिन उन्हें और उनके ड्राइवर को चोटें आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed