Shah Rukh Khan: शाहरुख के सपोर्ट में आए आशीष चंचलानी, नेशनल अवॉर्ड मिलने पर ट्रोल करने वालों को दिया जवाब
Ashish Chanchlani Supports Shah Rukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को 'जवान' फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला, जिसके लिए उन्हें तमाम बधाइयां मिल रही हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स ने उनकी आलोचना भी की, जिस पर यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
विस्तार
हाल ही में अभिनेता शाहरुख खान को 'जवान' फिल्म में शानदार भूमिका निभाने के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। इसकी घोषणा होते ही अभिनेता को देशभर से तमाम हस्तियों द्वारा बधाई संदेश आने लगे। सोशल मीडिया पर कुछ नेटिजंस ने अभिनेता को जवान फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड दिए जाने पर आपत्ति जताई। साथ ही कहा कि 'जवान' से अच्छी एक्टिंग शाहरुख ने अन्य फिल्मों में की हैं, तो इस फिल्म के लिए उन्हें अवॉर्ड क्यों मिला। अब इस पर यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने ट्वीट कर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
क्या बोले आशीष चंचलानी?
यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर आशीष चंचलानी ने सोमवार को अपने एक्स हैंडल पर एक ट्वीट किया और उसमें लिखा, ‘जवान के लिए इस जबरदस्ती के नफरत को मैं कभी नहीं समझ पाऊंगा। चक दे के बाद शाहरुख की यह मेरी सबसे पसंदीदा फिल्म है। यह बहुत ही शानदार और मनोरंजन वाली फिल्म थी।’
यह खबर भी पढ़ें: Hrithik Roshan: 70 की उम्र में ऋतिक की मां ने 'वॉर 2' के गाने पर किया डांस, वीडियो देख फैंस ने जमकर की तारीफ
Will never understand this forced “hatred” for #Jawan
Its my most fav srk film after chak de
It was entertaining and was also beautifully shot. — Ashish Chanchlani (@ashchanchlani) August 4, 2025
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
यूट्यूबर द्वारा इस ट्वीट के आते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आन लगी हैं। एक यूजर ने लिखा कि अगर यूट्यूबर को 'जवान' फिल्म 'कुछ कुछ होता है', 'दिल तो पागल है', 'बाजीगर', 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' से ज्यादा पसंद है, तो उन्हें ये फिल्म दोबारा देखने की जरूरत है। दूसरे यूजर ने कहा कि 'जवान' शाहरुख की बाकी फिल्मों से अच्छी नहीं है। इसके अलावा अन्य यूजर्स भी आशीष चंचलानी की टिप्पणी पर निराशा व्यक्त कर रहे हैं।
If you liked Jawan more than Kuch Kuch Hota Hai, Kal Ho Naa Ho, Dil To Pagal Hai, Baazigar, Dilwale Dulhania Le Jayenge etc. you need to watch those movies again.
— Chintan Patel (@FollowChintan) August 4, 2025
Well if you think Hum Tum deserved National award than Swades back then then you got your answer
— Shikhar Sagar (@crazy__shikhu) August 4, 2025