फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Asha Bhosle Press conference in Mumbai regarding India biggest concert ASHA@90 WOH PHIR NAHI AATE

Asha Bhosle: भारत के सबसे बड़े कॉन्सर्ट को लेकर मुबंई में प्रेस कॉन्फ्रेंस, आशा भोसले ने किया दिलचस्प खुलासा

Wed, 28 Feb 2024 07:22 PM IST
शुभम शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शुभम शर्मा Updated Wed, 28 Feb 2024 07:22 PM IST
सार

बुधवार को इस कॉन्सर्ट को लेकर मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया। इस दौरान आशा भोंसले, सुदेश भोसले और जनाई भोसले भी नजर आईं।  9 मार्च को आशा भोसले मुंबई के जियो वर्ल्ड ग्राउंड में भारत के सबसे बड़े कॉन्सर्ट 'आशा@90 वो फिर नहीं आते' में अपनी प्रस्तुति देंगी।

विज्ञापन
Asha Bhosle Press conference in Mumbai regarding India biggest concert ASHA@90 WOH PHIR NAHI AATE
आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आशा भोसले की गिनती संगीत की दुनिया में एक महान और बेहतरीन पार्श्व गायिका के रूप में होती है। 90 साल की उम्र में भी आशा भोंसले घंटों तक खड़ी प्रस्तुति देती है और पहले की तरह ही अपनी आवाज के जादू से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। इस कड़ी में 9 मार्च को आशा भोसले मुंबई के जियो वर्ल्ड ग्राउंड में भारत के सबसे बड़े कॉन्सर्ट 'आशा@90 वो फिर नहीं आते' में अपनी प्रस्तुति देंगी। इस दौरान उनके साथ गायक सुदेश भोंसले भी प्रस्तुति देंगे। फिलहाल इस कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से जारी है।

विज्ञापन
Trending Videos

Asha Bhosle Press conference in Mumbai regarding India biggest concert ASHA@90 WOH PHIR NAHI AATE
आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस

बुधवार को इस कॉन्सर्ट को लेकर मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया। इस दौरान आशा भोंसले, सुदेश भोसले और जनाई भोसले भी नजर आईं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आशा भोंसले ने कहा, मेरे परिवार को मुझ पर अभिमान हैं कि मैं इस उम्र में भी गाती हूं। इस कॉन्सर्ट को लेकर जब मेरे बेटे ने मुझसे कहा कि मै तुम्हारा जन्मदिन मनाना चाहती हूं, जिसे दुनिया देखे, तो मैंने उससे कहा कि जन्मदिन तो घर में भी मनाया जा सकता है। तो उसने मुझसे कहा कि नहीं, मैं दुनिया को दिखाना चाहता हूं कि मेरी मां 90 साल की उम्र में भी घंटों तक खड़े होकर गाती हैं और हमें इसे बात का गर्व है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

पोती जनाई भोसले भी देगी प्रस्तुती

वहीं, आशा भोंसले की पोती जनाई भोसले में इस कॉन्सर्ट में दिग्गज पार्श्व गायिका के साथ प्रस्तुति देंगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनाई ने कहा, जब लोग इस उम्र में भी मेरी दादी को इतना प्यार देते हैं, तो मेरी आंखों में आंसू आ जाते हैं। मैं खुद को भाग्यशाली समझती हूं कि इस घर में मेरा जन्म हुआ। मैं इस कार्यक्रम के लिए बहुत उत्साहित हूं।

Akshay Kumar: वनवासी कल्याण परिषद के छात्रावास पहुंचे खिलाड़ी, एक करोड़ रुपये सहयोग राशि देने का किया एलान

विज्ञापन

सुदेश भोसले ने पुराने दिन को किया याद

इसके अलावा सुदेश भोंसले ने अपने पुराने दिनों का जिक्र किया और खुद की सफलता का श्रेय आशा भोंसले जी को दिया। उन्होंने कहा, मैं इस कार्यक्रम के लिए उतना ही उत्साहित हूं, जितना साल 1986 में पंचम दा के साथ मैं अपनी पहली प्रस्तुति के दौरान था। पहले लोग मुझे मिमिक्री आर्टिस्ट कहते थे, लेकिन जब मैंने इस फिल्म जब मैंने स्टेज पर प्रस्तुति दी, तो लोगों ने खूब पसंद किया। फिलहाल हम इस कार्यक्रम के लिए खूब उत्साहित हैं। 

Sangeet Natak Akademi Award: संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का एलान, अशोक सराफ सहित इन कलाकारों को मिलेगा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed