{"_id":"65df26ef389a4c22e000d6e3","slug":"ashok-saraf-rajeev-verma-bombay-jayashri-among-artists-to-receive-sangeet-natak-akademi-award-know-details-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sangeet Natak Akademi Award: संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का एलान, अशोक सराफ सहित इन कलाकारों को मिलेगा सम्मान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sangeet Natak Akademi Award: संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का एलान, अशोक सराफ सहित इन कलाकारों को मिलेगा सम्मान
Wed, 28 Feb 2024 06:00 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 28 Feb 2024 06:00 PM IST
सार
संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों के अलावा अकादमी ने वर्ष 2022 और 2023 के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के लिए 80 युवा कलाकारों के नामों की भी घोषणा की।
विज्ञापन
अशोक सराफ, राजीव वर्मा और सिंगर बॉम्बे जयश्री
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
संगीत नाटक अकादमी ने बुधवार को पुरस्कारों का एलान किया। नाटक अकादमी ने छह एकेडमी फेलो और 92 कलाकारों के नाम की घोषणा की है, जिन्हें वर्ष 2022 और 2023 के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलेगा। इसमें अभिनेता अशोक सराफ, राजीव वर्मा और सिंगर बॉम्बे जयश्री सहित कई हस्तियां शामिल हैं। राष्ट्रीय संगीत, नृत्य और नाटक अकादमी कला के क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियों को अकादमी फेलो के रूप में चुनती है।
विज्ञापन
ये हैं चुने गए फेलो
लोकगीतकार और लेखक विनायक खेडेकर, वीणा वादक आर विश्वेश्वरन, कथक नर्तक सुनयना हजारीलाल, कुचिपुड़ी नृत्य युगल राजा और राधा रेड्डी, थिएटर निर्देशक दुलाल रॉय और नाटककार डीपी सिन्हा अकादमी के फेलो हैं।
विज्ञापन
raan Hashmi: इमरान को मिली थी अभिनय भूल जाने की चेतावनी, शुरुआती दिनों को याद कर साझा किया किस्सा
विज्ञापन
सर्वसम्मति से चुने गए अकादमी रत्न
नई दिल्ली में संगीत नाटक अकादमी की सामान्य परिषद, राष्ट्रीय संगीत, नृत्य और नाटक अकादमी ने 21 और 22 फरवरी 2024 को नई दिल्ली में आयोजित अपनी बैठक में सर्वसम्मति से कला के अपने-अपने क्षेत्र में प्रतिष्ठित हस्तियों को अकादमी फेलो ( अकादमी रत्न) के रूप में चुना। एक बयान में कहा गया है कि अकादमी की फेलोशिप सबसे प्रतिष्ठित और दुर्लभ सम्मान है।
Singham Again: विलेन की भूमिका के लिए उत्साहित हैं अर्जुन, कहा- नेगेटिव रोल से पाना चाहता हूं दर्शकों का प्यार
कितनी मिलेगी पुरस्कार राशि?
अकादमी ने वर्ष 2022 और 2023 के लिए अकादमी पुरस्कारों के लिए संगीत, नृत्य, रंगमंच, पारंपरिक/लोक/आदिवासी संगीत/नृत्य/रंगमंच, कठपुतली और विभिन्न कला में प्रदर्शन और योगदान के लिए 92 कलाकारों का भी चयन किया। अकादमी फेलो के पुरस्कार में तीन लाख रुपये की पुरस्कार राशि होती है, जबकि अकादमी पुरस्कार में ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम के अलावा एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है। अकादमी ने वर्ष 2022 और 2023 के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के लिए 80 युवा कलाकारों के नामों की भी घोषणा की। उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार में 'ताम्रपत्र' और 'अंगवस्त्रम' के अलावा 25,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है। युवा पुरस्कार एक विशेष समारोह में संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष द्वारा दिए जाएंगे।
Akshay Kumar: वनवासी कल्याण परिषद के छात्रावास पहुंचे खिलाड़ी, एक करोड़ रुपये सहयोग राशि देने का किया एलान