फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   As One fame actress Lee Min passes away at 46 Police investigation underway Know Details

Lee Min Death: घर में मृत पाई गईं लोकप्रिय कोरियन अभिनेत्री ली मिन, 46 वर्ष की आयु में हुआ निधन

Thu, 07 Aug 2025 01:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 07 Aug 2025 01:09 PM IST
सार

Lee Min Death: मशहूर कोरियन अभिनेत्री लीन मिन का निधन हो गया है। वे 46 वर्ष की थीं। अभिनेत्री को उनके घर में मृत पाया गया। पुलिस कारणों की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
As One fame actress Lee Min passes away at 46 Police investigation underway Know Details
ली मिन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरियन मनोरंजन इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। 'एज वन' फेम मशहूर अभिनेत्री ली मिन (Lee Min) का निधन हो गया है। मंगलवार 05 अगस्त को लिन ने दुनिया को अलविदा कहा। वे 46 वर्ष की थीं। लिन अपने घर पर मृत पाई गई हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। ली मिन की मीडिया एजेंसी की तरफ से उनके निधन की पुष्टि की गई है। 

विज्ञापन

एजेंसी ने जारी किया बयान
ली की मीडिया एजेंसी की तरफ से उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया गया है कि पुलिस अधिकारी जांच कर रहे हैं। परिस्थितियों को समझने की कोशिश की जा रही है। साथ ही लोगों से किसी तरह की अटकलें न लगाने की आग्रह किया गया है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है, 'पुलिस फिलहाल सटीक परिस्थितियों की जांच कर रही है। एजेंसी भी स्थिति को समझने की कोशिश कर रही है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस को लगा सदमा
लिम मिन के आकस्मिक निधन से फैंस को सदमा लगा है। लीन मिन अपने म्यूजिक पर काम कर रही थीं। उन्होंने अपने बैंड पार्टनर क्रिस्टल के साथ मिलकर फरवरी में 'स्टिल माई बेबी' नाम से एक सिंगल रिलीज किया था, जिसके बाद जून में 'हैप्पी बर्थडे' रिलीज किया। साल 1978 में जन्मीं ली मिन एक कोरियाई-अमेरिकी कलाकार थीं। उन्होंने 1999 में 'एज वन' का पहला एल्बम 'डे बाय डे' रिलीज करके शुरुआत की थी। 

Shwetha Menon: एफआईआर के खिलाफ श्वेता ने खटखटाया केरल हाईकोर्ट का दरवाजा, अश्लीलता फैलाने का लगा है आरोप

विज्ञापन

दोस्त ने कहा, 'बहुत सकारात्मक थीं'
कोरियाबू के अनुसार, एक करीबी दोस्त ने ली मिन के निधन पर दुख जताते हुए कहा, 'यह विश्वास करना मुश्किल है कि ऐसा हुआ है, क्योंकि इतने लंबे समय के बाद उन्हें प्रमोशन करने में इतना आनंद आ रहा था। वे बहुत ही सकारात्मक दोस्त थीं'। ली मिन ने कई टीवी शो में गेस्ट अपीयरेंस भी दीं और कुछ फिल्मों में भी काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed