Rahul Banerjee: राहुल अरुणोदय बनर्जी के निधन के बाद पत्नी प्रियंका ने किया पहला पोस्ट, फैंस से की ये खास अपील
Rahul Banerjee Wife Post: बंगाली सिनेमा के अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी का निधन हो गया है। उनके निधन के बाद उनकी पत्नी ने पहली बार सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। उन्होंने फैंस से एक गुजारिश की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रियंका सरकार ने पोस्ट में लिखा 'यह हमारे लिए अत्यंत शोक का समय है। इस कठिन क्षण में, हम विनम्रतापूर्वक आपसे कुछ एकांत और निजता बनाए रखने का अनुरोध करते हैं। इस समय एक बच्चा, एक मां, एक परिवार और प्रियजन हैं जो मिलकर इस नुकसान का सामना करने की कोशिश कर रहे हैं।'
उन्होंने आगे लिखा 'हम मीडिया में अपने दोस्तों और सहकर्मियों से विनम्रतापूर्वक आग्रह करते हैं कि वे हमारी सीमाओं का सम्मान करें, हमारे निजी मामलों में दखल न दें। हमें शांति से शोक मनाने का अवसर दें। इस समय आपकी समझ और समर्थन हमारे लिए पहले से कहीं ज्यादा मायने रखते हैं।'
राहुल अरुणोदय बनर्जी एक टीवी सीरियल 'भोले बाबा पार करेगा' की शूटिंग के सिलसिले में दीघा गए हुए थे। सुबह से ही शूटिंग का काम चल रहा था। जब दिन की शूटिंग पूरी हो गई, तो वे अकेले ही समुद्र के गहरे पानी में चले गए। कुछ ही पलों बाद, क्रू सदस्यों में हड़कंप मच गया, क्योंकि राहुल अचानक लापता हो गए। टेक्नीशियन और सहकर्मी उन्हें पानी से बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल ले गए। शाम 6:10 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राहुल अरुणोदय बनर्जी के परिवार में उनकी पत्नी प्रियंका सरकार और उनका बच्चा हैं।
'सुहाग' के डायरेक्टर कुकू कोहली के साथ इस तरह हुई लव स्टोरी की शुरुआत, अरुणा ईरानी ने सबके सामने सुनाई अनसुनी कहानी
राहुल अरुणोदय बनर्जी बंगाली सिनेमा में एक मशहूर हस्ती थे। उन्हें वर्ष 2008 में आई फिल्म 'चिरोदिनी तुमि जे आमार' से शोहरत मिली थी। उनके करियर में 'तुमी आशबे बोले' (2014), 'जुल्फिकार' (2016) और 'ब्योमकेश गोत्र' (2018) जैसी कई मशहूर फिल्में शामिल हैं।
टेलीविजन पर उन्हें 'हरगौरी पाइस होटल' और 'मोहन्ना' जैसे सीरियल्स के लिए याद किया जाता है।