फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aruna Irani talks about Mehmood and her relationship said He was my guru he taught me timing

Aruna Irani: पुराने दिनों को याद कर भावुक हुईं अरुणा ईरानी, बोलीं- महमूद सिर्फ मेरे अच्छे दोस्त और गुरु थे

Sun, 07 Apr 2024 03:35 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sun, 07 Apr 2024 03:35 PM IST
सार

'बॉबी' और 'बेटा' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी अभिनेत्री अरुणा ईरानी बीते दिनों को याद करती हुई कहती हैं, 'महमूद सिर्फ मेरे अच्छे दोस्त थे। मैंने उनसे कॉमेडी की टाइमिंग सीखी थी। मैं उन्हें अपना गुरु मानती थी।'

विज्ञापन
Aruna Irani talks about Mehmood and her relationship said He was my guru he taught me timing
अरुणा ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी बॉलीवुड में किसी पहचान की मोहताज नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरुणा लगभग 400 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बड़े पर्दे पर दर्शक उनकी और कॉमेडी के बादशाह महमूद की जोड़ी को काफी पसंद करते थे। दोनों की टाइमिंग और केमिस्ट्री लाजवाब थी। अरुणा ईरानी पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान अपने और महमूद के रिश्तों पर खुलकर बातें करती नजर आईं। 
विज्ञापन


महमूद के साथ नाम जुड़ा 
अरुणा ईरानी और दिवंगत अभिनेता महमूद की जोड़ी के दर्शक दीवाने हुआ करते थे, लेकिन एक वक्त के बाद दोनों ने साथ काम करना बंद कर दिया। अरुणा इस विषय में बात करती हुई कहती हैं, 'मेरी दो फिल्में 'कारवां' और 'बॉम्बे टू गोवा दोनों सिनेमाघरों में चल रही थीं और दोनों जुबली थीं। लोग मेरे काम को काफी सराह भी रहे थे, लेकिन उसके बाद मुझे लगभग दो साल तक काम नहीं मिला। मेरी और महमूद की केमिस्ट्री को देखकर लोगों ने अफवाह फैला दिया था कि मैंने महमूद से शादी कर ली है। 
विज्ञापन


गोल्डन ताज पहने ऑफ शोल्डर ग्रीन ड्रेस पहन इतराईं उर्फी जावेद
विज्ञापन
विज्ञापन


महमूद की पत्नी ने दी थी हिदायत  
अरुणा अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'पता है अब पीछे मुड़कर देखती हूं तो लगता है कि हम भी मूर्ख थे जो इस बात को तब साफ नहीं कर सके। उन अफवाहों की वजह से मुझे काम मिलना बंद हो गया। इतना ही नहीं महमूद की पत्नी ट्रेसी अली ने लगातार अफवाहों पर नाराजगी व्यक्त की थी और उन्होंने साफ-साफ शब्दों में महमूद को भविष्य में मेरे साथ काम करने से मना कर दिया था। महमूद ने भी कह दिया था कि इन अफवाहों की वजह से घर में काफी झगड़े होते हैं, अब हम साथ काम नहीं कर सकते हैं।'

Kareena Girl Gang Party: बेबो ने अपनी गर्ल गैंग के साथ की जमकर मस्ती, मनीष मल्होत्रा के घर हुई पार्टी

महमूद थे अच्छे दोस्त और गुरु 
'बॉबी' और 'बेटा' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी अभिनेत्री अरुणा ईरानी बीते दिनों को याद करती हुई कहती हैं, 'महमूद सिर्फ मेरे अच्छे दोस्त थे। मैंने उनसे कॉमेडी की टाइमिंग सीखी थी। मैं उन्हें अपना गुरु मानती थी।' अरुणा ईरानी ने अपने शानदार करियर में 'हमजोली', 'पेट प्यार और पाप','आन मिलो सजना' और 'संजोग' जैसी फिल्मों में काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed