इवेंट में अरशद वारसी की बेटी पर टिकी सबकी निगाहें, वीडियो हुआ वायरल, यूजर ने श्रद्धा कपूर से की तुलना
Arshad Warsi Daughter Viral Video: अभिनेता अरशद वारसी एक अवॉर्ड फंक्शन में अपनी बेटी के साथ नजर आए। उनका यह वीडियो वायरल है। इस पर फैंस कमेंट कर रहे हैं। आइए जानते हैं इसमें क्या खास है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेटी के साथ नजर आए अरशद
अवॉर्ड फंक्शन के रेड कार्पेट पर अरशद अपनी बेटी के साथ आए। उनकी बेटी जेने जोई वारसी ने सबका ध्यान खींच लिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अरशद वारसी अपनी बेटी के साथ हैं और मुस्कुरा रहे हैं। बेटी ने अरशद वारसी का हाथ पकड़ा है और वह भी मुस्कुरा रही हैं। इस बीच जेने ने ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी है।
विज्ञापन विज्ञापन
वायरल वीडियो पर कई यूजर्स ने रिएक्शन दिए हैं और अरशद वारसी की बेटी की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है 'हैंडसम पापा की खूबसूरत बेटी, भगवान आपकी रक्षा करे।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'वह वाकई बहुत खूबसूरत लग रही है।' एक और यूजर ने लिखा है 'जेने बहुत खूबसूरत लग रही हैं।'
ख्याल रहे कि अरशद वारसी की मारिया गोरेटी से फरवरी 1999 में शादी हुई थी। अगस्त 2004 में उन्होंने अपने पहले बेटे जेके वारसी का स्वागत किया। मई 2007 में उन्होंने अपनी बेटी जेने जोई वारसी का स्वागत किया।
Dhurandhar 2: 18वें दिन 'धुरंधर 2' ने रचा इतिहास! घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ कमाने वाली बनी पहली फिल्म
अरशद वारसी की फिल्में
अरशद वारसी तीन दशकों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। आखिरी बार वह 2025 में फिल्म 'मस्ती 4' में नजर आए थे। वह 'धमाल 4', 'वेलकम टू द जंगल', 'किंग' और 'गोलमाल 5' जैसी फिल्मों का हिस्सा होंगे।