फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Arshad Warsi character name before circuit in sanjay dutt rajkumar hirani film Munna Bhai MBBS

Arshad Warsi: 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में सर्किट से पहले यह था अरशद वारसी के किरदार का नाम, सुनकर आ जाएगी हंसी

Fri, 19 Apr 2024 08:42 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 19 Apr 2024 08:42 AM IST
सार

अरशद वारसी ने सर्किट के किरदार पर काफी मेहनत की थी। अरशद ने बताया कि उन्होंने फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी से किरदार का नाम बदलने को कहा था। 

विज्ञापन
Arshad Warsi character name before circuit in sanjay dutt rajkumar hirani film Munna Bhai MBBS
अरशद वारसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी 'सर्किट' के नाम से जाने जाते हैं। उनके द्वारा फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में निभाया गया यह किरदार काफी यादगार है। दर्शकों ने इस किरदार को खूब पसंद किया था। यह फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी और लोग आज तक अरशद के इस किरदार को भूले नहीं है। हाल ही में, अरशद वारसी ने खुद इस किरदार के बनने के पीछे की कहानी बताई है।

विज्ञापन


खुजली था किरदार का नाम
अरशद वारसी ने एक साक्षात्कार में बताया कि उनके इस किरदार का नाम पहले सर्किट नहीं, बल्कि खुजली था। उसके कपड़े और हरकतें काफी ज्यादा अलग तरह की थी। उन्होंने कहा, "नाम सुनते ही आपको लगता है, ये सिर्फ खुजाता रहेगा। उससे ज्यादा क्या ही करेगा, तो वह पूरा पैकेज खराब हो जाता है।"
विज्ञापन


Box Office Report: दर्शकों को लुभाने में कामयाब 'बड़े मियां छोटे मियां', 'मैदान' सहित बाकी फिल्मों का रहा ऐसा हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


हिरानी को अरशद के सेंस ऑफ ह्यूमर के बारे में नहीं पता था 
अरशद वारसी ने सर्किट के किरदार पर काफी मेहनत की थी। अरशद ने बताया कि उन्होंने फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी से किरदार का नाम बदलने को कहा था। इसके अलावा उसके कपड़ों में भी बदलाव करने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान तक राजकुमार हिरानी उनके सेंस ऑफ ह्यूमर के बारे में नहीं जानते थे। उन्होंने दिलचस्प बात बताते हुए कहा कि फिल्म के कुछ-कुछ सीन तो ऐसे थे, जिनमें सब कुछ अरशद ने ही किया था। फिल्म के दृश्यों में जान डालने के लिए उन्होंने काफी काम किया था।

SRK-Sunil Narine: फिर दिखा किंग खान का खास अंदाज, केकेआर के खिलाड़ी सुनील नरेन के साथ बिताया कीमती वक्त

संजय और मेरे बीच अच्छा तालमेल है
अरशद ने बताया कि 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में मुख्य किरदार अदा करने वाले संजय दत्त ने भी उनके दिए सुझावों का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि संजय दत्त और उनके बीच अच्छा तालमेल है। दोनों के बीच कोई अहंकार नहीं था। दोनों को साथ में काम करके मजा आया था। मालूम हो कि इस फिल्म में संजय दत्त और अरशद वारसी के अलावा जिमी शेरगिल, ग्रेसी सिंह, बोमन ईरानी और सुनील दत्त ने भी अभिनय किया था। मुन्ना और सर्किट की जोड़ी खूब हिट हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed