फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Arjun Rampal Wants To Play The Character Of Lord Shiva

Arjun Rampal: शिव का किरदार निभाना चाहते हैं अर्जुन रामपाल, बोले- पौराणिक कथाएं मुझे आकर्षित करती हैं

Wed, 02 Jul 2025 01:18 PM IST
Kiran Jain किरण जैन
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:18 PM IST
सार

अपने एक्टिंग करियर में अर्जुन रामपाल ने अलग किस्म के और उम्दा किरदार निभाए हैं। हाल ही में एक्टर ने भगवान शिव की भूमिका निभाने की इच्छा जाहिर की है। भगवान शिव का ही किरदार वह क्यों निभाना चाहते हैं? और आगे किन प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे? बता रहे हैं अर्जुन रामपाल।

विज्ञापन
Arjun Rampal Wants To Play The Character Of Lord Shiva
अर्जुन रामपाल - फोटो : इंस्टाग्राम@rampal72

विस्तार

अर्जुन रामपाल हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘राणा नायडू 2’ में विलेन के रोल में नजर आए हैं। अक्सर अपने किरदार के साथ एक्सपेरिमेंट करने वाले अर्जुन इससे पहले भी ‘ओम शांति ओम’, ‘रा वन’ और ‘धाकड़’ समेत कई फिल्मों में विलन की भूमिका निभा चुके हैं। लीड हीरो के तौर पर वे आखिरी बार 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'डैडी' में नजर आए थे। इसे उन्होंने प्रोड्यूस भी किया था। अब अर्जुन एक पौराणिक किरदार निभाने की चाह रखते हैं। अमर उजाला के लिए अर्जुन रामपाल से किरण जैन ने खास बातचीत की।

विज्ञापन

Arjun Rampal Wants To Play The Character Of Lord Shiva
फिल्म 'डैडी' में अर्जुन रामपाल - फोटो : एक्स (ट्विटर)

सवाल- आपने ‘आई सी यू’ और ‘डैडी’ जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं। अगली फिल्म कब प्रोड्यूस करेंगे?
जवाब- ‘डैडी’ मेरे लिए बेहद खास फिल्म थी लेकिन शायद मैं उसे लोगों तक सही तरीके से पहुंचा नहीं पाया। उस कहानी से मैं जो दिखाना चाहता था वो दिखा नहीं पाय। ऐसे में अब मैं सोचता हूं जब भी कुछ प्रोड्यूस करूं तो ऐसा करूं जिससे ऑडियंस सीधा जुड़ सके। जब तक मुझे वैसी स्क्रिप्ट नहीं मिलती, मैं इंतजार करूंगा। 

सवाल– कोई ऐसा जोनर है जो बतौर प्रोड्यूसर आकर्षित करता हो?
जवाब – मेरी मां इतिहास पढ़ाती थीं तो मैंने बचपन से ही बहुत सी कहानियां सुनी हैं। इतिहास से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। मैं कुछ ऐसा बनाना चाहता हूं जो समाज को संदेश दे। साथ ही, इंडियन माइथोलॉजी (पौराणिक कथाएं) भी मुझे बेहद आकर्षित करती है। ये बहुत गहराई और ज्ञान से भरा सब्जेक्ट है। समय से कहीं आगे की सोच दिखाती है। अगर मौका मिला तो कोई साइंस फिक्शन या डिस्टोपियन वर्ल्ड वाली कहानी भी करना चाहूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Arjun Rampal Wants To Play The Character Of Lord Shiva
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

सवाल – कोई ऐसा पौराणिक किरदार जो निभाने की इच्छा रखते हों? 
जवाब – मैं भगवान शिव का किरदार निभाना चाहूंगा। उनके व्यक्तित्व में गहराई है, एक रहस्य है। उस रोल को करने के लिए पूरी तरह से उसमें उतरना पड़ेगा और यही मुझे पसंद है। मैं इसे बेहद सादगी और ईमानदारी से दर्शकों के सामने पेश करना चाहूंगा।

सवाल–  लंबे वक्त से आप किसी लीड रोल में नहीं दिखे। क्या ये आपकी पसंद होती है या संयोग?
जवाब – मैं वैसे रोल चुनता हूं जो मुझे अच्छे लगते हैं। अगर फिल्म की कहानी अच्छी हो और मेरा किरदार दमदार हो तो मुझे फर्क नहीं पड़ता कि उसमें और कितने स्टार्स हैं। मल्टी-स्टारर फिल्मों में काम करने से अच्छा अनुभव मिलता है, अच्छे कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिलता है। सब मिलकर जब एक अच्छी टीम बनाते हैं, तो फिल्म का असर और भी मजबूत होता है। मेरे लिए सबसे जरूरी यही है कि फिल्म अच्छी हो और मेरा किरदार उसमें कुछ खास कर सके।

सवाल– इतने साल इंडस्ट्री में बिताने के बाद आपको कौन सा बड़ा बदलाव नजर आया है?
जवाब – आज लोग ज्यादा खुले विचारों वाले हो गए हैं। रिस्क लेते हैं और ये बहुत अच्छा भी है। टेक्नीकली हम बहुत आगे बढ़े हैं। हमारे टेक्नीशियन अब बहुत बेहतर हैं लेकिन अभी भी एक चीज है जिस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। वो है, अच्छी कहानी और अच्छी स्क्रिप्ट। मुझे हाल फिलहाल में सीरीज 'राणा नायडू', 'पंजाब 95' और 'द रेपिस्ट' जैसी फिल्मों की स्क्रिप्ट खास लगीं। मैं खुद इन दिनों सबसे पहले स्क्रिप्ट देखता हूं।

सवाल – आपकी फिल्म 'द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' का क्या हुआ?
जवाब – यह साल 2021 में रिलीज होने वाली थी पर हमारे को-प्रोड्यूसर को कुछ निजी समस्याएं आ गईं। हमने करीब 60-70 प्रतिशत शूट कर लिया था लेकिन फिर शूट रुक गया। उम्मीद है कभी सब कुछ सही होगा तो उसे पूरा करेंगे।

विज्ञापन

Arjun Rampal Wants To Play The Character Of Lord Shiva
अर्जुन रामपाल - फोटो : इंस्टाग्राम @rampal72

सवाल – आपकी अगली फिल्म ‘धुरंधर’ है। इसमें रणवीर सिंह के साथ पहली बार काम कर रहे है। कैसा अनुभव रहा?
जवाब – बड़ी ही मजेदार अनुभव रहा। टीम बहुत शानदार है। रणवीर जबरदस्त फॉर्म में है, अक्षय, संजय, माधवन सब कमाल कर रहे हैं। मैं भी अपनी तरफ से बेस्ट देने की कोशिश कर रहा हूं। डायरेक्टर आदित्य धर हर दिन कुछ नया लाते हैं, जो सेट पर हम सबको बहुत प्रेरित करता है।

सवाल– अपने अब तक के करियर से कितना संतुष्ट हैं ?
जवाब– न मुझे कोई शिकायत है और न ही कोई अपेक्षा। मैं ये नहीं सोचता कि किसी को मेरे लिए कुछ करना चाहिए। जब आप ऐसा सोचते हैं तो निगेटिव हो जाते हैं। मैंने हमेशा जो काम किया वो ईमानदारी से किया और जो भी मुझे मिला मैं उसके लिए आभारी हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed