फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   arjun das Roaring as tamil voice of mufasa for the disney film mufasa of lion king ashok selvan robo shankar

Arjun Das: 'मुफासा: द लायन किंग' में धमाल मचाने को तैयार अर्जुन दास, तमिल संस्करण में बने मुफासा की आवाज

Mon, 09 Dec 2024 06:13 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 09 Dec 2024 06:13 PM IST
सार

Arjun Das: 'मुफासा: द लायन किंग' के तमिल डब में अर्जुन दास ने मुफासा को आवाज होगी। अब पर्दे के पीछे से अभिनेता का एक वीडियो जारी किया है।

विज्ञापन
arjun das Roaring as tamil voice of mufasa for the disney film mufasa of lion king ashok selvan robo shankar
अर्जुन दास - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

'मुफासा: द लायन किंग' की दुनिया में एक दिलचस्प यात्रा शुरू करने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि अर्जुन दास इस बहुप्रतीक्षित सिनेमाई ड्रामे के तमिल संस्करण में मुफासा की प्रतिष्ठित भूमिका निभाते नजर आएंगे। एक विशेष 'बिहाइंड-द-सीन्स' वीडियो में अभिनेता के प्रभावशाली प्रदर्शन को दिखाया गया है। तमिल संस्कार में मुफासा की आवाज बने अर्जुन दास का एक वीडियो जारी किया गया है, जिसने प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है।

विज्ञापन

Deepika Padukone-Dua Padukone: बेटी दुआ को सीने से लगाए दिखीं दीपिका, नन्ही परी का छिपाया चेहरा
विज्ञापन


'मुफासा: द लायन किंग' के साथ बढ़ेगी कहानी
2019 की लाइव-एक्शन 'द लायन किंग' की भारी वैश्विक सफलता के बाद लोकप्रिय प्रोडक्शन हाउस अब 'मुफासा: द लायन किंग' के साथ कहानी का विस्तार कर रहा है, जिसे 20 दिसंबर, 2024 को रिलीज करने के लिए तैयार किया गया है। तमिल डब वर्शन में बेहतरीन कलाकारों की टोली है, जिसमें अर्जुन दास ने मुफासा की आवाज दी है। अशोक सेलवन ने ताका की भूमिका निभाई है और कॉमेडी जोड़ी रोबो शंकर और सिंगम पुली ने पुंबा और टिमन को जीवंत किया है। इसके अलावा युवा रफीकी के रूप में प्रतिष्ठित वीटीवी गणेश और किरोस के रूप में अनुभवी अभिनेता एम. नासर तमिल दर्शकों के लिए आवाज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Abhishek Bachchan: जब दूसरे बच्चे की प्लानिंग पर अभिषेक ने दी प्रतिक्रिया, रितेश देशमुख से बोले- उम्र का लिहाज...
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'लायन किंग' फ्रेंचाइजी अपनी दिल को छू लेने वाली कहानियों, शानदार दृश्यों और मनमोहक साउंडट्रैक के लिए मशहूर है। यह 20 दिसंबर, 2024 को भारतीय सिनेमाघरों में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में प्रीक्वल रिलीज होने के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेगी। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान फिल्म के हिंदी संस्करण में मुफासा की आवाज देंगे, आर्यन खान सिम्बा की और अबराम खान युवा मुफासा की आवाज देंगे। वहीं तेलुगु में महेश बाबू अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।
Suriya 45: करियर से ब्रेक लेने की खबरों के बीच 'सूर्या 45' से बाहर हुए एआर रहमान, इस संगीतकार ने किया रिप्लेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed