फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Arjun bijlani clarifies on rumours regarding entry in bigg boss 19 and divorce with his wife

Arjun Bijlani: पत्नी से तलाक ले रहे हैं अर्जुन? ‘बिग बॉस 19’ में एंट्री! इन अटकलों पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Sun, 24 Aug 2025 01:21 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 24 Aug 2025 01:21 PM IST
सार

Arjun Bijlani Clarifies His Cryptic Post: बीते दिनों टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने एक क्रिप्टिक वीडियो पोस्ट किया था, जिसके बाद से चर्चा होने लगी कि अभिनेता अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं। अब इस पर एक्टर ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Arjun bijlani clarifies on rumours regarding entry in bigg boss 19 and divorce with his wife
अर्जुन बिजलानी अपनी पत्नी के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि एक्टर आज रविवार से शुरू हो रहे रियलटी शो 'बिग बॉस 19' में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि अभिनेता अपनी पत्नी नेहा स्वामी से तलाक ले रहे हैं। अब टीवी अभिनेता ने इन सभी कयासों पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं क्या बोले अर्जुन बिजलानी। 

विज्ञापन

पत्नी संग शेयर किया वीडियो
अर्जुन बिजलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी पत्नी नेहा स्वामी के साथ खूबसूरत अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों की कई तस्वीरें दिखाई पड़ रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, ‘पिछले वीडियो में मैंने जो भी कहा, उसके कुछ मायने थे। लेकिन मैंने कहा कि अटकलें मत लगाएं, इसलिए मैं यह स्पष्ट कर दूं कि न तो मैं बिग बॉस में आ रहा हूं और न ही तलाक ले रहा हूं। बस आपको बताने आया हूं।’ उन्होंने आगे कहा कि वह सोमवार को इस पर एक अपडेट दूंगा। अब फिर से नेटिजंस के मन में कई सवाल उठने लगे हैं। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: देसी छोरी और विदेशी गोरी करेंगे दर्शकों का दिल चोरी, 'बिग बॉस' में जलवा दिखाएगी ये भोजपुरी एक्ट्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Arjun Bijlani ⚫️ (@arjunbijlani)



आखिर किस बात पर उड़ी ये अफवाहें
आपको बताते चलें कि अर्जुन बिजलानी के बारे में ये अफवाहों का दौर उस समय शुरू हुआ, जब अभिनेता ने दो दिन पहले एक क्रिप्टिक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने कहा था, ‘जब भी मेरे जीवन में कुछ होता है, मैं हमेशा आपके साथ साझा करता हूं। मैंने सोचा कि मैं इसे आपके साथ साझा करूंगा, क्योंकि अभी बहुत कुछ चल रहा है। आप सभी जानते हैं कि मेरा परिवार मेरे लिए कितना महत्वपूर्ण है, खास तौर से मेरी पत्नी और बच्चे। वे हमेशा मेरे उतार-चढ़ाव में मेरे साथ रहे हैं। लेकिन, परिस्थितियों के कारण, मुझे एक अलग रास्ता अपनाना होगा और मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसा करूंगा।’ इसी के बाद से ये अफवाहें शुरू हुई। हालांकि अब अभिनेता ने सभी को निराधार बताया। 

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Bijlani ⚫️ (@arjunbijlani)



बिग बॉस 19 में नहीं आएंगे नजर
आज 24 अगस्त से सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला शो बिग बॉस 19 शुरू हो रहा है। इसे लेकर सारे प्रतियोगियों का नाम आज सामने आ जाएंगे। हालांकि, अर्जुन बिजलानी ने शो में शामिल होने की अफवाहों को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed