Arijit Singh: ब्रिटिश सिंगर एड शीरन के साथ लंदन में अरिजीत सिंह ने किया शो, पोस्ट कर जताया आभार
ब्रिटिश गायक एड शीरन और अरिजीत सिंह ने एक साथ लंदन में एक कॉन्सर्ट किया। अरिजीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर आभार जताया है।
विस्तार
सोमवार को गायक अरिजीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें वह ब्रिटिश सिंगर एड शीरन के साथ स्टेज पर प्रस्तुति देते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्ट साझा करते हुए अरिजी ने सभी का आभार जताया है। उन्होंने लिखा, ‘कल रात इतने शानदार तरीके से आने के लिए धन्यवाद। प्यार और आभार।’
The Roshans: दिसंबर में रिलीज हो सकती है डॉक्यू सीरीज 'द रोशन्स', शाहरुख खान भी आएंगे नजर
इस वर्ष मार्च 2024 में, एड शीरन भारत आए और अपने एशिया और यूरोप टूर, 2024 के तहत +-=/x टूर के अंतिम चरण के लिए मुंबई में प्रदर्शन किया। अपनी भारत यात्रा के दौरान, एड शीरन ने सुपरस्टार शाहरुख खान और अभिनेता आयुष्मान खुराना से भी मुलाकात की। दोनों मुलाकातों की तस्वीरें और वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो गई।
एड के भारत दौरे के दौरान शाहरुख ने उन्हें अपना सिग्नेचर पोज सिखाया और आयुष्मान ने उन्हें अपनी मां के हाथ की बनी पिन्नी (पंजाबी मिठाई) चखाई। एड शीरन के साथ अपनी मुलाकात के बारे में बात करते हुए, आयुष्मान ने कहा, ‘मैंने एड शीरन को एक कलाकार के रूप में वर्षों से सराहा है। एक साथी संगीतकार के रूप में, मैं हमेशा उनसे जुड़ना चाहता था और चर्चा करना चाहता था कि उनका दिमाग कैसे काम करता है।'
Vidya Balan: विद्या बालन ने भारत रत्न संगीतकार एम एस सुब्बुलक्ष्मी को दी श्रद्धांजलि, अपनाया उनके जैसा लुक