{"_id":"671662009341a36b3c07f8d3","slug":"arijit-singh-india-tour-singer-performed-in-these-five-cities-know-all-details-about-live-concert-here-2024-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Arijit Singh India Tour: इन पांच शहरों में अरिजीत बिखेरेंगे आवाज का जादू, देखें कब और कहां होगा शो?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Arijit Singh India Tour: इन पांच शहरों में अरिजीत बिखेरेंगे आवाज का जादू, देखें कब और कहां होगा शो?
Mon, 21 Oct 2024 07:53 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Mon, 21 Oct 2024 07:53 PM IST
सार
जल्द ही अरिजीत सिंह का भारत दौरा शुरू होने वाला है। वह भारत के पांच प्रमुख शहरों में अपनी प्रस्तुती देंगे। आइए जानते हैं, गायक कब और कहां अपना लाइव परफॉर्मेंस देंगे।
विज्ञापन
अरिजीत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @arijitsingh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आवाज के जादूगर गायक अरिजीत सिंह एक रोमांचकारी भारत दौरा करने के लिए तैयार हैं। सिंगर मल्टी-सिटी टूर के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। इस सफर में अरिजीत अपने पसंदीदा गानों की प्रस्तुति देंगे। उनका यह दौरा पांच महीनों तक अलग-अलग शहरों में चलेगा। आइए विस्तार से जानते हैं…
कब और कहां प्रस्तुति देंगे अरिजीत?
अरिजीत सिंह का यह दौरा 30 नवंबर, 2024 को बेंगलुरु से शुरू होकर, हैदराबाद (7 दिसंबर, 2024), दिल्ली (2 फरवरी, 2025), मुंबई (23 मार्च, 2025) और चेन्नई (27 अप्रैल, 2025) में होगा। यह आगामी मल्टी-सिटी टूर लाइव कॉन्सर्ट अरिजीत सिंह के प्रशंसकों के लिए बेहद खास होगा। इस कॉन्सर्ट में अरिजीत अपने पसंदीदा गीतों का मैशअप प्रस्तुत करेंगे। हमेशा की तरह उनकी कोशिश यही रहेगी की वह अपने गीतों से प्रशंसकों की आत्मा को छू लें।
Mahira Khan: कौन था रईस के लिए एक्ट्रेस माहिरा खान का नाम सुझाने वाला शख्स, जानकर हो जाएंगे हैरान
विज्ञापन
अरिजीत के पुराने गाने नए अंदाज में
अरिजीत अपने सबसे प्रिय गानों की नई प्रस्तुतियां देंगे फिर से टूर पर जाने के बारे में उत्साह जताते हुए अरिजीत सिंह ने साझा किया, ‘मैं टूर पर वापस आकर रोमांचित हूं, मंच पर लाइव प्रदर्शन करने और इतने सारे लोगों के प्यार और खुशी को देखने जैसा कुछ नहीं है। मैं इस नए सेटलिस्ट पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्सुक हूं - हमने मंच पर कुछ नया लाने के लिए हिट सहित लगभग हर ट्रैक को विशेष रूप से फिर से तैयार किया है। रचनाएं रिलीज किए गए संस्करणों से अलग होंगी और मेरे पास दर्शकों के लिए कुछ सरप्राइज भी है।'
यूरोप में मचाया धमाल
हाल ही में अरिजीत सिंह अपने यूरोप दौरे से वापस लौटे हैं। यूरोप में अपने संगीत का जादू बिखेरने के बाद अब वह भारत में अपने प्रशंसकों के लिए अपने पसंदीदा गानों को नए ढंग से पेश करेंगे। उनके प्रशंसक उन्हें सुनने के लिए काफी उत्साहित हैं।
KBC 16: केबीसी 16 के मंच पर होगी खूब हंसी ठिठोली, अमिताभ बच्चन के शो की शोभा बढ़ाने आ रहे बोमन ईरानी-फराह खान