फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   archana puran singh son aaryamann sethi yogita bihani move in new home gifted by parents

Archana Puran Singh: गर्लफ्रेंड के साथ नए घर में शिफ्ट हुए अर्चना के बेटे आर्यमन, परिवार से मिला खास तोहफा

Thu, 04 Sep 2025 06:49 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 04 Sep 2025 06:49 PM IST
सार

Aaryamann Sethi Move in With Girlfriend: अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन सेठी अपनी गर्लफ्रेंड योगिता के साथ नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। दोनों को अर्चना और परमीत ने नया घर गिफ्ट किया है।

विज्ञापन
archana puran singh son aaryamann sethi yogita bihani move in new home gifted by parents
आर्यमन सेठी - फोटो : एक्स

विस्तार

मशहूर अदाकारा और टीवी पर्सनालिटी अर्चना पूरन सिंह और उनके पति परमीत सेठी ने अपने बेटे आर्यमन सेठी और उनकी मंगेतर योगिता बिहानी को एक खूबसूरत घर गिफ्ट किया है। यही घर अब इस कपल की नई जिंदगी की शुरुआत का गवाह बन गया है।
विज्ञापन


नए घर में शिफ्ट हुए आर्यमन-योगिता
सिंगर और सॉन्गराइटर आर्यमन और अभिनेत्री योगिता ने एक साथ रहने का फैसला किया। हाल ही में दोनों सगाई के बंधन में बंधे हैं। दोनों का नया घर उनके परिवार के निवास स्थान मढ आइलैंड से कुछ ही दूरी पर है। खास बात यह है कि ये घर अर्चना और परमीत का तोहफा है।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Karan Aujla: अमेरिकी टीवी शो में डेब्यू करने को तैयार पंजाबी सिंगर करण औजला, इस दिन देंगे प्रस्तुति
विज्ञापन
विज्ञापन


योगिता हो गईं इमोशनल
योगिता ने अपने व्लॉग में इस शिफ्टिंग के अनुभव को शेयर किया। उन्होंने बताया कि बांद्रा में बिताए तीन वर्षों को छोड़कर निकलना उनके लिए भावुक पल था। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा लगा जैसे उनकी विदाई हो रही हो। हालांकि आर्यमन ने उन्हें दिलासा दिया और कहा कि अब वो दोनों मिलकर नया घर बनाएंगे और नई शुरुआत करेंगे।


अर्चना का परिवार भी हुआ भावुक
मढ आइलैंड पहुंचने पर अर्चना पूरण सिंह ने अपने बेटे और बहू को बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया। खाने के टेबल पर बैठकर सबने अपने-अपने अनुभव साझा किए। परमीत ने योगिता को समझाया कि शुरुआत में थोड़ी असहजता जरूर होगी लेकिन धीरे-धीरे सब सामान्य हो जाएगा। अर्चना ने भी कहा कि ये जिंदगी का बेहद खूबसूरत पड़ाव है, जो कभी खत्म नहीं होता।

दोनों का करियर
आर्यमन पेशे से सिंगर-सॉन्गराइटर हैं और संगीत के जरिए अपनी पहचान बना रहे हैं। वहीं, योगिता बिहानी ने छोटे पर्दे से अपना अभिनय सफर शुरू किया। उन्हें टीवी शो ‘दिल ही तो है’ से पहचान मिली। इसके बाद वह अनुराग कश्यप की फिल्म ‘एके वर्सिस एके’ और विवादों में घिरी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ में भी नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed