फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Archana Puran Singh Son Aaryamann Sethi Confessed His Relationship Yogita Bihani

Archana Puran Singh: अर्चना के बेटे आर्यमान ने कबूला अपना रिश्ता, व्लॉग के जरिए गर्लफ्रेंड योगिता से मिलवाया

Tue, 15 Jul 2025 11:35 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 15 Jul 2025 11:35 AM IST
सार

The Kerala Story fame actress Yogita Bihani:अर्चना पूरन सिंह के बेटे और सिंगर आर्यमान सेठी ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड योगिता बिहानी से फैंस को रूबरू करवाया है। आर्यमान की गर्लफ्रेंड एक हिट बॉलीवुड फिल्म का हिस्सा रही हैं।

विज्ञापन
Archana Puran Singh Son Aaryamann Sethi Confessed His Relationship Yogita Bihani
अर्चना पूरन सिंह का बेटा आर्यमान सेठी गर्लफ्रेंड के साथ - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

आर्यमान सेठी को लोगों ने सबसे पहले अर्चना पूरन सिंह के व्लॉग चैनल पर देखा, वह पेशे से एक सिंगर हैं। हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो भी उनका लॉन्च हुआ है। अब आर्यमान ने अपना व्लॉग चैनल भी शुरू किया है। इस चैनल के ही एक व्लॉग में वह अपनी गर्लफ्रेंड योगिता बिहानी से यूजर्स को मिलवाते नजर आए। 

विज्ञापन

एक्ट्रेस-मॉडल हैं आर्यमान की गर्लफ्रेंड 
आर्यमान ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग डाला है, जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड योगिता से मिलने दूसरे शहर जा रहे हैं। वह गर्लफ्रेंड को सरप्राइज देना चाहते हैं। वीडियो में वह गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए एक्साइटेड नजर आए। आगे चलकर गर्लफ्रेंड योगिता से यूजर्स को मिलवाते हैं, योगिता को फूल देते हैं। योगिता पेशे से एक एक्ट्रेस, माॅडल हैं। वह फिल्म 'केरल स्टोरी' जैसी हिट फिल्म में नजर आ चुकी हैं। व्लॉग में आगे नजर आता है कि योगिता और आर्यमान साथ में घूमे-फिरे और डिनर डेट पर गए। दोनों की केमिस्ट्री को सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी पसंद किया।  

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Archana Puran Singh: क्या वाकई 34 साल बाद अर्चना-परमीत की शादी में आई दिक्कतें? जानें एक्ट्रेस की जुबानी 
विज्ञापन
विज्ञापन

Archana Puran Singh Son Aaryamann Sethi Confessed His Relationship Yogita Bihani
गर्लफ्रेंड योगिता के साथ आर्यमान - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

म्यूजिक वीडियो के दौरान हुई मुलाकात 
योगिता और आर्यमान की मुलाकात, उस म्यूजिक वीडियो के दौरान हुई, जिसमें आर्यमान ने गाना गाया। इस म्यूजिक वीडियो में योगिता नजर आई थीं। इस दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी। इस म्यूजिक वीडियो को अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी ने भी पसंद किया है। 

ये खबर भी पढ़ें: Archana Puran Singh: घर को वृद्धाश्रम कहने पर भड़कीं अर्चना पूरन सिंह, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

मां के व्लॉग में आर्यमान का फनी अंदाज 
आर्यमान को अक्सर ही मां अर्चना पूरन सिंह के व्लॉग चैनल पर देखा जाता है। यूट्यूब व्लॉग में आर्यमान का फनी अंदाज भी यूजर्स को देखने को मिलता है। छोटे भाई आयुष्मान के साथ भी आर्यमान का जबरदस्त बॉन्ड नजर आता है। अर्चना पूरन सिंह के करियर फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में बतौर जज नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed